फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   sucide

घर के अंदर फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Mon, 21 Mar 2022 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
sucide
घर के अंदर फंदे पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। मोहल्ला हनुमानगंज निवासी एक युवक का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। काफी संख्या में आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला हनुमानगंज निवासी उत्तम गुप्ता (28) का शव सोमवार सुबह कमरे में फंदे पर लटका मिला। गले में चुन्नी बंधी थी। युवक को फंदे पर लटका देख परिजन में चीख पुकार मच गई। काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को फंदे से उतार लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। युवक की शादी नहीं हुई थी। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे का कहना है कि युवक का शव फंदे पर लटका मिला था। परिजन युवक द्वारा की गई आत्महत्या की जानकारी नहीं दे सके है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed