{"_id":"b822b235b0213e35fb0179fbf3ef2dad","slug":"submersible-waiting-for-connection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्शन के इंतजार में बंद पड़े नलकूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनेक्शन के इंतजार में बंद पड़े नलकूप
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 25 Feb 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम द्वारा लाखों रुपये की लागत से स्थापित कराए गए नलकूप विद्युत
विज्ञापन
कनेक्शन के इंतजार में खड़े-खड़े हांफ रहे हैं। नलकूपों के शुरू नहीं होने
से क्षेत्रीय लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।
नगर निगम द्वारा राज्य वित्त आयोग के तहत शहर में नलकूप स्थापित कराने के साथ-साथ कई क्षेत्रों को टंकी से जोड़ने के लिए पाइप लाइन विस्तार का कार्य कराया जा रहा है। इससे गर्मियों के मौसम में जनता को समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। नगर निगम शहर के समस्याग्रस्त क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर कार्य करा रहा है। राज्य वित्त आयोग से मिली धनराशि से नगर निगम द्वारा न्यू इंद्रा नगर रहना एवं जलेसर रोड स्थित कौशल्या नगर सनक सिंह भट्टा के पास दो नए नलकूप स्थापित कराए गए थे। नलकूप स्थापना का कार्य पूर्ण होने के बावजूद ये आज तक चालू नहीं हो सके हैं। नलकूप चालू न होने के पीछे अभी तक विद्युत कनेक्शन न होना बताया जा रहा है। नगर आयुक्त रामऔतार रमन के निर्देश के बाद जलकल विभाग के अधिकारियों ने नलकूप चालू कराने को भागदौड़ तेज कर दी है। जलकल विभाग द्वारा दोनों नलकूपों को चालू कराने के लिए विद्युत विभाग से कनेक्शन कराने को पत्र भेजा गया है। इस संबंध में जलकल विभाग के अवर अभियंता मुंशीलाल वर्मा ने बताया है कि दोनों नलकूपों को जल्द से जल्द चालू कराने का प्रयास किया जा रहा है। विद्युत कनेक्शन कराने को 7.27 लाख रुपये विद्युत विभाग में जमा करा दिए गए हैं। विद्युत कनेक्शन होते ही नलकूप चालू करा दिए जाएंगे।
फोटो -