फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Students can no longer opt for Physics with Maths

Firozabad News: विद्यार्थी अब मैथ्स के साथ फिजिक्स का विकल्प नहीं चुन सकते

Tue, 08 Aug 2023 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Students can no longer opt for Physics with Maths

विज्ञापन
सेंट जोंस कॉलेज प्रशासन ने बीएससी मैथ्स में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों को मैथ्स के साथ फिजिक्स विषय चुनने का विकल्प नहीं मिलेगा। सीटों की उपलब्धता के आधार पर विद्यार्थियों को सीमित विषयों का ही विकल्प दिया जा रहा है।
दूसरी मेरिट लिस्ट में सभी वर्गों में कटऑफ अपेक्षाकृत काफी नीचे तो गई है पर जिन विषयों में सीटें भर चुकी हैं, उनको चुनने का अवसर नहीं दिया जा रहा है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि अब विद्यार्थियों के पास मैथ्स के साथ कंप्यूटर साइंस व स्टेटिस्टिक्स, मैथ्स के साथ स्टेटिस्टिक्स व इंडिस्ट्रयल केमिस्ट्री, मैथ्स के साथ केमिस्ट्री व इंडिस्ट्रयल केमिस्ट्री चुन सकते हैं। इसके अलावा दो ग्रुप ऐसे हैं, जिनमें मैथ्स ही नहीं है। इसमें पहला ग्रुप इकनॉमिक्स, कंप्यूटर साइंस व स्टेटिस्टिक्स का और इकनॉमिक्स, केमिस्ट्री और इंडिस्ट्रयल केमिस्ट्री का है।
विज्ञापन


काउंसिलिंग 10 अगस्त को
बीएससी मैथ्स ग्रुप में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों की काउंसिलिंग 10 अगस्त को कराई जाएगी। दूसरी मेरिट लिस्ट में कटऑफ नीचे आ गई है। ओपेन वर्ग की कटऑफ 53.80 फीसदी, अन्य पिछड़ा वर्ग की 50.40 फीसदी और अनुसूचित जाति की कटऑफ 50.20 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed