{"_id":"682b602277b4767baa0557c3","slug":"student-who-left-home-for-coaching-jumped-into-canal-2025-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: घर से कोचिंग पढ़ने निकली छात्रा ने लगाई नहर में छलांग, पुलिस ने निकाली लाश; परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घर से कोचिंग पढ़ने निकली छात्रा ने लगाई नहर में छलांग, पुलिस ने निकाली लाश; परिवार में मचा कोहराम
Mon, 19 May 2025 10:15 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 19 May 2025 10:15 PM IST
सार
नहर में कूदते हुए छात्रा को देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरु कर दिया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर से युवती की मृत अवस्था में बाहर निकाला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में घर से कोचिंग पढ़ने के लिए निकली 12 वीं कक्षा की छात्रा ने अज्ञात कारणों से नहर में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने युवती को नहर में कूदते हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवती के शव को नहर से बाहर निकाल लिया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है।
थाना मक्खनपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव इंदुमई निवासी नेहा (19) उर्फ नंदनी 12वीं कक्षा की छात्रा थी। वह सोमवार को घर से कोचिंग पढ़ने के लिए निकली थी। दोपहर 12 बजे करीब वह जसलई गांव के समीप आ गई। जिसने नहर पटरी के समीप अपनी चप्पलें एवं बैग उतारकर रख दीं और नहर में छलांग लगा दी।

नहर में कूदते हुए छात्रा को देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरु कर दिया। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में युवती की तलाश शुरु करा दी। घटना की जानकारी मिलने के कुछ देर बाद ही परिवारीजन भी मौके पर आ गए। जिनका रो-रोकर बुरा हाल था।
एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवा लिया। परिजनों ने युवती के जीवित होने की आस में संयुक्त चिकित्सालय में उसको भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने भी स्वास्थ्य परीक्षण कर युवती को मृत घोषित कर दिया।
इसके चलते पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती के नहर में कूदने के कारण की जानकारी नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।