फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Student dies after slipping while boarding a moving train

Firozabad News: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से छात्र की मौत

Sat, 06 Jun 2026 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 06 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Student dies after slipping while boarding a moving train
लखवेन्द्र का फाइल फोटो - फोटो : लखवेन्द्र का फाइल फोटो
टूंडला। ट्रेन से पॉलिटेक्निक की परीक्षा देने जा रहा किशोर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में आ गया। हादसे में किशोर की मौके पर मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को मोर्चरी के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हाथरस के थाना हाथरस जंक्शन अंतर्गत गांव लाड़पुर निवासी लखवेंद्र सिंह (16) बृहस्पतिवार को पोरा रेलवे स्टेशन से आगरा के थाना सिकंदरा अंतर्गत गांव पनवारी स्थित श्रीराम आदर्श डिग्री कॉलेज में पॉलिटेक्निक की परीक्षा देने जा रहा था। वह छलेसर रेलवे स्टेशन पर पानी पीने के लिए उतरा था। तभी अचानक ट्रेन चल पड़ी। किशोर के ट्रेन में चढ़ने के दौरान अचानक पैर फिसल गया। हादसे में किशोर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को मोर्चरी के लिए फिरोजाबाद भेज दिया। साथ ही उसके परिजन को सूचना दे दी। किशोर के बाबा केशवदेव ने बताया कि उसने इसी साल हाथरस के आरजीएन स्कूल से हाईस्कूल प्रथम श्रेणी में पास की थी। शुक्रवार सुबह 7 बजे उसकी पॉलिटेक्निक की परीक्षा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed