फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   student died after hit by train who returning home from tuition in Firozabad

UP News: ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा छात्र ट्रेन से कटा, बेटे के टुकड़े देखकर चीख उठे घरवाले

Sat, 31 Aug 2024 07:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 31 Aug 2024 07:14 PM IST
सार

फिरोजाबाद में ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा छात्र ट्रेन से कट गया। खबर पाकर रोते बिलखते पहुंचे परिजन बेटे के टुकड़े देखकर चीख उठे। 

विज्ञापन
student died after hit by train who returning home from tuition in Firozabad
ट्रेन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में थाना दक्षिण क्षेत्र में ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे छात्र की पेमेश्वर गेट के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा होते ही काफी लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ करके जानकारी जुटाई। खबर मिली तो परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन


थाना लाइनपार के मोहल्ला श्याम नगर निवासी राज मिश्रा (21) कक्षा 12 का छात्र था। वह मटसेना रोड स्थित बलवंत सिंह इंटर कॉलेज में पढ़ता था। शुक्रवार शाम आसफाबाद निवासी शिक्षक के यहां से ट्यूशन पढ़कर अपने घर लौट रहा था। दक्षिण क्षेत्र पेमेश्वर गेट स्थित दाल मिल के पास रेलवे लाइन पार कर रहा था। 
विज्ञापन


उसी दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आने से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इधर छात्र के घर न पहुंचने पर उसकी खोजबीन में जुटे परिजनों को जब ट्रेन हादसे के संबंध में जानकारी मिली तो वह भी अस्पताल पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन ने उसकी शिनाख्त राज मिश्रा के रूप में की। शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। थाना प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत हुई थी। इसकी शिनाख्त परिजन ने अस्पताल जाकर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed