फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Student complained about not getting MDM, teacher's husband beat her

Firozabad News: छात्र ने की एमडीएम न मिलने की शिकायत, शिक्षिका के पति ने पीटा

Tue, 05 Sep 2023 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 05 Sep 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Student complained about not getting MDM, teacher's husband beat her
टूंडला। सरकार प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षण स्तर व विद्यालयों को बेहतर बनाने के तमाम प्रयास कर रही है, लेकिन कुछ शिक्षक विद्यालयों के स्तर को सुधारने के बजाए और गिराने का कार्य कर रहे हैं। ऐसा ही नजारा ग्राम प्रधान अलावलपुर को प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुर में देखने को मिला। जहां सुबह 10 बजे तक बच्चों की हाजिरी नहीं लगी थी, वहीं बच्चे बर्तन धो रहे थे। इतना ही नहीं एमडीएम न मिलने की शिकायत पर शिक्षिका के पति ने बच्चे की पिटाई कर दी। मामले में एबीएसए ने स्कूल में जांच कर बीएसए को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अलावलपुर प्रधान दीपा रावत अपने प्रतिनिधि रवि चौधरी के साथ सोमवार सुबह 10 बजे करीब प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुर पहुंचीं। प्रधान के अनुसार स्कूल खुलने का समय सुबह आठ बजे का है, लेकिन सवा दस बजे तक रजिस्टर में बच्चों की उपस्थिति दर्ज नहीं की गई थी। इसके साथ ही उन्हें स्कूल में बच्चे झूठे बर्तन साफ करते नजर आए जबकि विद्यालय में दो रसोइयां कार्यरत हैं। इस बीच ग्राम प्रधान ने बच्चों से एमडीएम मिलने की बात पूछी तो एक बच्चों ने एमडीएम न मिलने की बात कही।
विज्ञापन


इसी बात पर प्रधानाध्यापिका कविता मित्तल के पति ने उस बच्चे की पिटाई कर दी। प्रधान ने बताया कि मिड डे मील में बनाई गई सब्जी में केवल पानी नजर आ रहा था। आलू नाम मात्र को डाले गए थे। उन्होंने बताया कि विद्यालय की तमाम शिकायतें मिल रहीं थीं तब उन्होंने खुद पहुंचकर हकीकत जानी। उन्होंने विद्यालय में मिलीं अनियमितताओं की शिकायत उच्चाधिकारियों से की है। मामले में प्रधानाध्यापिका कविता मित्तल का कहना है कि प्रधान झूठे आरोप लगा रहीं हैं। वे सुबह साढ़े सात बजे स्कूल पहुंच जातीं हैं तथा मानक के अनुरूप एमडीएम बनता है। उनके पति ने किसी बच्चे को नहीं पीटा, सभी आरोप है निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




----
प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुर में बच्चे की पिटाई व बच्चों के बर्तन धुलवाने के मामले में मौके पर पहुंचकर जांच की है। जिस बच्चे को पीटा गया था वह आज स्कूल नहीं आया है। अन्य सभी प्रकरण की जांच रिपोर्ट बीएसए को भेज दी है।

राजकुमार, एबीएसए टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed