{"_id":"c03019e30ac85706a4c5c98ed77a5f20","slug":"stuck-to-the-exclusion-of-contractors-tendering-process-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदारों के बहिष्कार से अटकी टेंडर प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदारों के बहिष्कार से अटकी टेंडर प्रक्रिया
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 28 Jul 2015 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड कार्यालय में करीब 12 करोड़ से अधिक सड़कों की मरम्मत एवं निर्माण की टेंडर प्रक्रिया मंगलवार को अटक गई। बजट नहीं होने के बावजूद टेंडर कराए जाने का ठेकेदारों ने बहिष्कार कर दिया। विभाग ने दोबारा टेंडर निकालने का फैसला लिया है।
लोकनिर्माण विभाग प्रांतीय खंड कार्यालय में जिले में 12 करोड़ से अधिक की लागत से सड़कों की मरम्मत के साथ कुछ लोहिया गांव की सड़कों का निर्माण कराने के टेंडर जारी किए थे। कुछ ठेकेदारों ने टेंडरों को खरीद लिया था। विभागीय सूत्रों की मानें तो विभाग की सख्ती के चलते ठेकेदारों ने टेंडरों को लेने के बजाय इस बार बहिष्कार करने का निर्णय लिया। यही कारण था कि टेंडरों को खरीदने काफी संख्या में ठेकेदार मंगलवार को नहीं पहुंचे। आदर्श पंजीकृत ठेकेदार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष यादव के नेतृत्व में ठेकेदारों ने बहिष्कार के स्वरूप कार्यालय प्रांगण में ही धरना दिया। धरना प्रदर्शन के पश्चात ठेकेदारों का आरोप है कि उन्होंने अपनी ओर से प्रत्यावेदन देने का भी प्रयास किया लेकिन एक्सईएन के द्वारा लेने से इंकार कर दिया। ठेकेदारों ने कहा कि बजट नहीं होने के बाद भी टेंडर जारी किए थे। इसके ही कारण बहिष्कार किया है। इस दौरान महामंत्री दिनेश यादव, सुरेश यादव, अनिल यादव, अशोक यादव, अनिल कुमार, कृष्णकांत, विजेंद्र सिंह, अवधेश, सुनील, रामसेवक, ज्ञानेंद्र सिंह, उपेंद्र कुमार, सत्यभान सिंह, जानकी प्रसाद, हरेंद्र कुमार, भुवनेश कुमार, ग्रीश बाबू, कैलाशचंद्र, अवनीश कुमार के साथ ही काफी ठेकेदार शामिल थे। ठेकेदारों ने अंत में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सड़कों की मरम्मत, लोहिया गांव की सड़कों के निर्माण से संबंधी करीब 12 करोड़ की टेंडर प्रक्रिया होनी थी। जो ठेकेदारों के बहिष्कार के कारण नहीं हो सकी। हम शीघ्र ही दोबारा टेंडर जारी करेंगे।
विज्ञापन
केसी यादव, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड फीरोजाबाद।