{"_id":"5fbea3888ebc3e9bd646f6e8","slug":"strike-firozabad-news-agr469417697","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी-अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने एआरएम को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी-अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने एआरएम को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारी-अधिकारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने बुधवार को रोडवेज परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। जिसमें राष्ट्रीयकृत मार्गों पर प्राइवेट बस संचालन को मंजूरी देने का विरोध किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रमुख सचिव परिवहन निगम को संबोधित ज्ञापन सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा।
रोडवेज मजदूर सभा शिकोहाबाद के अध्यक्ष आलोक यादव, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद शिकोहाबाद के अध्यक्ष संजय बाबू बघेल और संयुक्त परिषद कर्मचारी संघ के अध्यक्ष के संयुक्त तत्वावधान में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। जिसमें रोडवेज विभाग के कर्मचारियों ने उक्त आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की।
चेतावनी दी कि अगर सरकार ने राष्ट्रीयकृत राजमार्गों पर प्राइवेट वाहनों के संचालन को मंजूरी दी तो रोडवेज मजदूर सभा एवं अन्य संस्थाएं मिलकर इसका विरोध करेंगी। ज्ञापन देने वालों में संजय बाबू बघेल, नरेंद्र यादव, आलोक यादव, सुधीर यादव, देशदीपक यादव, विजेंद्र यादव, राधाकृष्ण, शिव कुमार, राकेश सिंह, डिप्टी सिंह, अर्जुन सिंह, मनोज कुमार, सुखवीर सिंह, संदीप दीक्षित, हरिओम वर्मा, अवनीश कुमार शामिल थे।