{"_id":"68a4c0f1f3a7eea97d0e40ba","slug":"strictness-on-those-who-do-not-pay-electricity-bills-in-firozabad-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: बिजली बिल जमा नहीं करने वालों पर सख्ती, 35 बकाएदारों के काटे गए कनेक्शन; जारी रहेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: बिजली बिल जमा नहीं करने वालों पर सख्ती, 35 बकाएदारों के काटे गए कनेक्शन; जारी रहेगा अभियान
Tue, 19 Aug 2025 11:52 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:52 PM IST
सार
बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वालों पर विभाग ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से अभियान चलाकर 35 बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए।
विज्ञापन
बिजली बिल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद में यूपीएसआईडीसी क्षेत्र के ओपी नगर और प्रकाश नगर में बिजली विभाग ने बकाया बिल की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान बकाया जमा न करने वाले 35 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए।
बिजली विभाग की टीम ने औद्योगिक और आवासीय इलाकों में पहुंचकर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। जेई कयामुद्दीन ने बताया कि यह कदम लगातार बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध उठाया गया है।
विभाग द्वारा पहले ही उन्हें नोटिस जारी किया गया था, लेकिन तय समय सीमा में भुगतान नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को कई बार चेतावनी दी गई थी, इसके बावजूद भुगतान नहीं किया गया। आगे भी यह अभियान अन्य क्षेत्रों में जारी रहेगा।