फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Strictness on non-payment of wages earned by workers

श्रमिकों के अर्जित मेहनताना भुगतान कोताही पर हुई सख्ती

Tue, 29 Jun 2021 06:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
Strictness on non-payment of wages earned by workers
फिरोजाबाद। श्रमिकों के अर्जित मेहनताना देने में कोताही कर रहे सेवायोजकों पर श्रम विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। मेहनताने के भुगतान के लिए टालने से संबंधी आठ शिकायतों का निस्तारण सहायक श्रमायुक्त के निर्देश पर कराया गया है। जिन सेवायोजकों से श्रमिकों के अर्जित मेहनताना का भुगतान कराया गया है, उनमें शहर की दो बड़ी इकाइयां भी शामिल हैं।
विज्ञापन

सुक्ष्म एवं वृहद स्तर की इकाइयों में कार्यरत एक महिलाओं के समूह एवं श्रमिकों के मेहनताना भुगतान में सेवायोजकों द्वारा ढुलमुल रवैया संबंधी शिकायतों पर एएलसी सख्त हैं। गत दिनों सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में मेहनताना भुगतान नहीं किए जाने संबंधी कुल आठ शिकायत दर्ज हुईं। एक महिला कामगारों के समूह एवं सात अन्य की शिकायत के आधार पर सहायक श्रमायुक्त अरुण कुमार सिंह ने श्रम प्रवर्तन अधिकारियों की टीम गठित कर शिकायत निस्तारण के निर्देश जारी किए थे। जांच के दौरान आठों मामलों में श्रमिकों के अर्जित मेहनताना के भुगतान के लिए सेवायोजकों की ढील सामने आई। बाद में सभी शिकायतों का निस्तारण कराते हुए शिकायत कर्ता श्रमिकों को अर्जित मेहनताना का भुगतान कराया गया।
विज्ञापन

जिन शिकायतों का निस्तारण कराया गया, उनमें सेवायोजक विजय कुमारी एटा रोड टूंडला के कार्यरत श्रमिक मुहम्मद अबरार को 56 हजार रुपये, जुड़ाई ठेकेदार पिंटू के यहां कार्यरत श्रमिक श्रीकृष्ण निवासी पचवान को 71 हजार रुपये, कोरोगेसन ग्लास वर्क्स में कार्यरत श्रमिक रंजीत निवासी नगला आशा को 20 हजार रुपये, इंडिया ऑप्टीकल में कार्यरत महिला कामगार गंगाश्री को 29 हजार रुपये समेत कुल आठ प्रकरणों का निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चूड़ी छपाई ठेकेदार नहीं दे रहा था मेहनताना
चूड़ी छपाई ठेकेदार रामदत्त पुत्र किशन लाल निवासी बरकतपुर गांव निवासी आठ महिला कामगारों को अर्जित मेहनताना के भुगतान नहीं कर रहा था। ठेकेदार की दबंगई की शिकायत कार्यालय में की गई। शिकायत के आधार पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी केके पाठक को मौके पर भेज कर उक्त सभी महिलाओं को करीब दो लाख, 59 हजार रुपये के बकाया मेहनताने का भुगतान कराया गया है। -अरूण कुमार सिंह, सहायक श्रमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed