फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Strict police arrangements will be made during enrollment at the blocks and district headquarters

ब्लाकों एवं जिला मुख्यालय पर नामांकन के दौरान रहेगी पुलिस की सख्त व्यवस्था

Fri, 09 Apr 2021 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Strict police arrangements will be made during enrollment at the blocks and district headquarters
फिरोजाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 13 से 15 अप्रैल तक जिले के सभी नौ ब्लॉक एवं जिला मुख्यालय पर होने वाले नामांकन के दौरान पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था रहेगी। प्रत्येक ब्लॉक में नामांकन के दौरान सीओ के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इसके साथ-साथ दो-दो थाना प्रभारी के साथ कई दारोगाओं, पुलिस और पीएसी के जवानों की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जिले में तीसरे चरण में होंगे। प्रधान, बीडीसी एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद के नामांकन संबंधित ब्लॉक मुख्यालय में दाखिल किए जाएंगे। जिला पंचायत सदस्य पद के नामांकन जिला मुख्यालय पर दाखिल होंगे। इसके लिए कलक्ट्रेट प्रांगण में अलग-अलग कक्षों का आवंटन कर दिया है। नामांकन के दौरान प्रत्येक ब्लॉक पर चाक चौबंद व्यवस्थाएं रहेंगी। एसएसपी अजय कुमार पांडेय ने ब्लाकों पर नामांकन के दौरान सख्त व्यवस्थाएं रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसपी देहात डॉ .अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय में एसएचओ मटसेना विनय कुमार मिश्र के साथ एक अन्य थाना प्रभारी को तैनात किया जाएगा। क्योंकि जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों के नामांकन जिला मुख्यालय पर दाखिल होंगे। मुख्यालय पर पुलिस के साथ-साथ पीएसी को तैनात किया जाएगा। प्रत्याशी सादगी से आकर अपना नामांकन दाखिल करें। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed