फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Strict action is being taken against those spreading looting and anarchy.

Firozabad News: लूट और अराजकता फैलाने वालों पर हो रही सख्त कार्रवाई

Mon, 20 Jul 2026 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 20 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Strict action is being taken against those spreading looting and anarchy.
व्यापार मंडल के युवा एवं महिला व्यापारी सम्मेलन में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद बिहारी मिश्रा - फोटो : व्यापार मंडल के युवा एवं महिला व्यापारी सम्मेलन में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद बिहारी मिश्रा,राज्य महिला आयोग की सदस्य बबिता चौहान व अन्य पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने रविवार को शहर के पालीवाल हॉल में आयोजित युवा एवं महिला व्यापारी सम्मेलन के सम्मेलन में शिरकत की। कहा, अब समय बदल चुका है और पूर्व की सरकारों की अराजकता को खत्म कर वर्तमान सरकार गलत चीजों को हटा रही है। जिन लोगों ने जनता को प्रताड़ित कर और जमीनों पर अवैध कब्जा कर इमारतें खड़ी की थीं, उनसे अब जनता को छुटकारा मिल रहा है।
विज्ञापन

अरशद मदनी द्वारा आजम खान की यूनिवर्सिटी पर हुई कार्रवाई को नफरत की राजनीति बताने के बयान पर अध्यक्ष ने कहा कि नकारात्मकता फैलाने वाले लोगों को तवज्जो नहीं देनी चाहिए। पूर्व की सरकारों में भारी अराजकता थी। आजम खान ने कानून ताक पर रखकर यूनिवर्सिटी बनाई क्योंकि वे खुद सर्वेसर्वा थे। अब जो गलत है, उस पर एक्शन हो रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा राम मंदिर पर दिए गए बयान पर कहा कि मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली में पूरी पारदर्शिता है। यदि वहां कोई गड़बड़ी या चोरी हुई है, तो दोषी किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन



ऑनलाइन ट्रेडिंग का होगा पुरजोर विरोध
सम्मेलन में व्यापारियों की समस्याओं और ऑनलाइन बाजार से मिल रही चुनौतियों पर गंभीर मंथन हुआ। प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद बिहारी मिश्रा ने कहा कि सरकार ने सुरक्षा का माहौल तो दिया है, लेकिन बढ़ता भ्रष्टाचार व्यापारियों की कमर तोड़ रहा है। व्यापार मंडल ऑनलाइन ट्रेडिंग का पुरजोर विरोध करेगा, क्योंकि इससे हमारे छोटे और खुदरा व्यापारी पूरी तरह खत्म हो रहे हैं। सम्मेलन में मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता, विधायक मनीष असीजा, एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सदस्य सुनील पांडे, महानगर अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल और एसडीएम धर्मवीर भारती समेत दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे। अध्यक्षता जितेंद्र सोनी ने की व संचालन रामबाबू झा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



भामाशाह शिरोमणि उपाधि से यह सम्मानित
व्यापार मंडल द्वारा समाज और उद्योग क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शहर के लोगों को मंच पर सम्मानित किया गया। शिक्षाविद डॉ. मयंक भटनागर, युवा उद्यमी किशोर अग्रवाल बंटी, आशीष बंसल, मोहित सिंह और सर्राफा व्यवसायी मेहताब को फिरोजाबाद व्यापारी भामाशाह शिरोमणि मानद उपाधि से स्मृति चिह्न देकर नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed