{"_id":"66a7f849cf9a2e71fb05d404","slug":"streets-will-be-built-in-the-new-population-with-a-cost-of-rs-1450-crore-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-130250-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नई आबादी में 14.50 करोड़ रुपये से बनेंगी गलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नई आबादी में 14.50 करोड़ रुपये से बनेंगी गलियां
Tue, 30 Jul 2024 01:45 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 30 Jul 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर से सटी नई आबादी का कायाकल्प होगा। 14.50 करोड़ की लागत से 20 मोहल्लों की करीब 56 गलियों के साथ नालियों का भी निर्माण कराया जाएगा। 15वें वित्त की धनराशि से इन गलियों का निर्माण होने से नई आबादी वाली जनता को काफी राहत मिलेगी। क्यों कि इस क्षेत्र के नागरिकों के साथ-साथ पार्षद भी विकास कार्य कराए जाने की मांग करते चले आ रहे थे। नगर निगम की पिछले दिनों हुई बैठक में 34.51 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराए जाने की हरी झंडी मिल गई थी। इन विकास कार्यों में 15वें वित्त से करीब 14.50 करोड़ की धनराशि नई आबादी वाले इलाकों में खर्च की जाएगी। इन कार्यों में 20 से अधिक मोहल्लों के प्रस्ताव शामिल हैं। इस धनराशि से नई आबादी वाली कच्ची गलियों को पक्का कराए जाने के साथ नाली और खड़ंजा का काम कराया जाएगा। शेष धनराशि से पेयजल सुधार संबंधी काम कराए जाएंगे। नगर निगम प्रशासन की ओर से 15वें वित्त की धनराशि के टेंडर जारी करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है, जिससे ताकि काम को शुरू किया जा सके।
प्रभारी सहायक अभियंता मयंक कुमार ने बताया कि 15वें वित्त की धनराशि से नई आबादी वाले इलाकों में विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया जारी की जाएगी।
इन मोहल्लों में कराए जाएंगे कार्य
-अमृत नगर, दतौजी, नगला पान सहाय, नगला पचिया, नई आबादी, न्यू आंबेडक नगर, सैलई नई आबादी, छारबाग नई आबादी, न्या कन्हैया नगर, छिदामुल नगर, ककरऊ नई आबादी, रेहना नई आबादी के साथ ही अन्य मोहल्ले शामिल हैं।