{"_id":"58bd5e684f1c1b7243dc3e36","slug":"streets-and-roads-puzzled-raw-ukdin","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची गलियां और उखड़ीं सड़कें बनी परेशानी का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची गलियां और उखड़ीं सड़कें बनी परेशानी का सबब
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Mon, 06 Mar 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
बदहाल सरजीवन नगर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के वार्ड नंबर 14 नगला मिर्जा बड़ा में जरूरी सुविधाओं का अभाव है। यहां कच्ची गलियां एवं सीवर लाइन, पाइप लाइन डलने के बाद वर्षों से उखड़ीं पड़ीं हैं। ये समस्याएं क्षेत्रीय जनता के साथ राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं।
कहने को नगर पालिका से भले ही नगर निगम बन गया लेकिन शहर के विकास को गति नहीं मिल सकी। नगर निगम द्वारा शहर के विकास के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर दिया गया लेकिन विकास के नाम पर लोगों को छला गया। वर्षों से कच्ची गलियां पड़ी हैं। सीवर लाइन डालने, पाइप लाइन डालने के बाद खुदी सड़कों का आजतक निर्माण नहीं हो सका। वार्ड के मोहल्ला सरजीवन नगर, नगला मिर्जा बड़ा, अंबेडकर छात्रावास में आज भी कच्ची गलियां पड़ी हैं। वहीं वार्ड के गली-मोहल्ले में अधिकतर गलियां उखड़ीं होने के कारण जनता परेशान है। हजारों की आबादी के लिए वार्ड में पानी का भी इंतजाम नहीं है। पूरे वार्ड में मात्र एक टंकी व एक नलकूप है। यह नलकूप भी आएदिन खराब हो जाता है। ऐसी में वार्ड की जनता प्राइवेट सबमर्सिबल अथवा मोल खरीद कर पानी पीने को मजबूर है। क्षेत्रीय सभासद एवं नगर निगम अफसरों ने भी समस्याओं के निदान पर ध्यान नहीं दिया।
बाक्स--
वार्ड की आबादी- 24800
वार्ड में वोटर संख्या-9000
वार्ड में शामिल हैं यह मोहल्ले-नगला मिर्जा बड़ा, अंबेडकर पार्क, अंबेडकर छात्रावास, सम्राट नगर सैलई, सरजीवन नगर, कुशवाहा नगर, बौद्ध नगर, बंबा रोड, नई आबादी।
विज्ञापन
वार्ड में यह हैं प्रमुख समस्याएं
-वर्षों बाद भी सरजीवन नगर की कच्ची गलियों का नहीं हो सका निर्माण
-जलनिगम द्वारा पाइप लाइन व सीवर लाइन डालने को खोद डाली वार्ड की सड़कें
-वार्ड में स्ट्रीट लाइटें न होने से जनता रहती है परेशान
-बरसात के दिनों में जलभराव के कारण बनते हैं गंभीर हालात
बोली जनता
-नगला मिर्जा बड़ा निवासी पुष्पेंद्र का कहना है कि मोहल्लों में कोई सफाई कर्मचारी कार्य करने नहीं आता, जिससे नालियां चौक पड़ती रहती हैं। अंबेडकर पार्क निवासी अनिल का कहना है कि मोहल्ले में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगते रहते हैं। कर्मचारियों की कमी के कारण गंदगी की समस्या बनी हुई है। अंबेडकर छात्रावास निवासी त्रिवेंद्र का कहना है कि क्षेत्र में लगा नलकूप आएदिन खराब हो जाता है। नगर निगम टैक्स वसूली करता है, परंतु कोई सुविधा नहीं दी जाती।
सरजीवन नगर निवासी जितेंद्र कुमार का कहना है कि मोहल्ले में सीवर लाइन पड़े वर्षों हो गए, परंतु नगर निगम ने सड़क बनाने की सुध नहीं ली।
इनकी की भी सुनिए
बोर्ड भंग होने के कारण क्षेत्र में कच्ची पड़ी गलियों का निर्माण नहीं हो सका। नगर निगम अधिकारियों से मिलकर कई बार टेंडर भी कराए हर बार कैंसिल कर दिए गए। वार्ड में मात्र एक टंकी और एक नलकूप होने के कारण पेयजल की गंभीर समस्या है। वर्षों पुरानी पड़ी लाइनें भी ऊंची नीची हो गई हैं, जिससे घरों तक पानी नहीं पहुंचता।
मायादेवी
निवर्तमान-सभासद