{"_id":"6250790d471ac37aea549a35","slug":"street-wender-firozabad-news-agr5296635143","type":"story","status":"publish","title_hn":"पथ विक्रेताओं को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पथ विक्रेताओं को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा
विज्ञापन

- स्ट्रीट वेंडर स्वनिधि योजना के लाभार्थी व पंजीकृत पथ विक्रेताओं को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। पीएम स्ट्रीट वेंडर स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को केंद्र सरकार की अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार रात कई विभागाध्यक्षों, बैंकर्स और निगम अफसरों के साथ बैठक की। इसमें पथ विक्रेताओं को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर और बैंकों के ग्राहक सेवा केंद्र से सहयोग के लिए भी कहा गया।
जिला के सभी सात निकायों फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, जसराना, टूंडला, फरिहा, सिरसागंज, एका के अलावा नवगठित मक्खनपुर नगर पंचायत कुल 16300 लाभार्थी पथ विक्रेता हैं। इन्हें पीएम स्ट्रीट वेंडर स्वनिधि योजना क माध्यम से दस-दस हजार रुपये की वित्तीय मदद बैंक ऋण के माध्यम से उपलब्ध कराई जा चुकी है। इन लाभार्थी पथ विक्रेताओं को अब केंद्र सरकार द्वारा संचालित आठ अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने इस संबंध में बृहस्पतिवार रात हुई बैठक कर अफसरों को निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जिले में संचालित बैंकों के ग्राहक सेवा केंद्र और कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से पथ विक्रेताओं को केंद्र की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाए। बैठक में नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा, पीओ डूडा सुभाषवीर सिंह राजपूत, लीड बैंक मैनेजर प्रदोष पुढींर आदि मौजूद रहे।
इन योजनाओं का लाभ दिलाने की तैयारी
पीएम जन धन योजना, पीएम बीमा योजना, एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड योजना, श्रमिक मानधन योजना, प्रधानमंत्री जन ज्योति योजना सहित कुल आठ योजनाओं का लाभ दिलाने को कॉमन सर्विस सेंटर और बैंक शाखाओं के ग्राहक सेवा केंद्रों पर पंजीकरण होंगे।