फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Stone pelted at elder brother from roof over land dispute, brandished pistol

Firozabad News: जमीन के विवाद में छत से बड़े भाई पर किया पथराव, लहराया तमंचा

Tue, 11 Jun 2024 01:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 11 Jun 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Stone pelted at elder brother from roof over land dispute, brandished pistol
जमीन के विवाद में छत से बड़े भाई पर किया पथराव, लहराया तमंचा
विज्ञापन

- छोटे भाई ने पत्नी के साथ छत से फेंकी ईंटें, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। थाना खैरगढ़ क्षेत्र में जमीन और नलकूप के विवाद में दो भाइयों में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान छोटे भाई ने पत्नी के साथ छत से बड़े भाई पर पथराव किया। जिसमें उसे कई चोट भी आई हैं। साथ छोटे भाई ने छत से तमंचा लहराया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।
गांव लालई निवासी नंदकिशोर का अपने छोटे भाई मोहन से जमीन और नलकूप को लेकर विवाद चला आ रहा है। 6 जून को नंदकिशोर की पत्नी खेत पर गई थी। जहां मोहन द्वारा लगाए गए तारों से उसे करंट लग गया था। तो उसने तार हटाने को कहा। इसी बात पर मोहन आग बबूला हो गया। इसके बाद उसने और उसकी पत्नी विनीता ने जमकर गाली-गलौज की। दोनों पक्षों में मारपीट भी हो गई। मोहन ने मकान की छत से पत्नी के साथ उसके ऊपर जमकर पत्थर फेंके। जिसमें उसे कई चोट आई हैं। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सोलंकी ने बताया कि नंदकिशोर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


खैरगढ़ क्षेत्र में जमीन और नलकूप के विवाद में छोटे भाई ने छत से पथराव किया। साथ तमंचा भी लहराया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कुमार रणविजय सिंह, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed