फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sticks, sticks and stones went for planting straw, four injured

भूसे की बुर्जी लगाने को लेकर चले लाठी डंडे और पत्थर, चार घायल

Tue, 26 Apr 2022 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Sticks, sticks and stones went for planting straw, four injured
फिरोजाबाद/एका। एका क्षेत्र के गांव भदाना में दो पक्षों के बीच खेत में भूसे की बुर्जी को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। इसमें महिला सहित चार लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल भेजने के साथ ही पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव भदाना निवासी रामवीर और नगला मोती निवासी गयाप्रसाद के बीच खेत को लेकर पुराना विवाद है। जिस खेत को लेकर विवाद चल रहा है, उसमें भूसे की बुर्जी लगाने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। ग्रामीण विवाद को शांत कराते तब तक दोनों पक्षों के बीच मारपीट के दौरान पथराव और फायरिंग हो गई। पथराव और फायरिंग के बीच गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। इसमें एक पक्ष से रामवीर और विपिन कुमार तथा दूसरे पक्ष से गया प्रसाद और सुखदेवी घायल हो गईं।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष एका पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक चिकित्सालय भेजा गया। यहां उनकी हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष एका नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच भूसे की बुर्जी खेत में लगाने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हुआ था। जिसमें चार लोग घायल हुए थे। घटनास्थल से अवनीश, मानवेंद्र, शिवम, पंकज, नवीन, राघवेंद्र और विकास को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed