{"_id":"6a678ea2462166f92507b7e6","slug":"sticks-and-clubs-used-during-a-panchayat-meeting-regarding-a-property-division-four-people-including-a-son-in-law-injured-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-180612-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बंटवारे की पंचायत में चले लाठी-डंडे, दामाद समेत चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बंटवारे की पंचायत में चले लाठी-डंडे, दामाद समेत चार लोग घायल
Mon, 27 Jul 2026 10:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 27 Jul 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
नारखी। थाना क्षेत्र के गांव रामपुर कटेलिया में सोमवार सुबह भाइयों के बीच घर के बंटवारे को लेकर चल रही पंचायत हिंसा में बदल गई। आरोप है कि दामाद के ससुरालीजनों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया, जिसमें दामाद समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने बहन के साथ मारपीट और सोने की चेन खींचने का भी आरोप लगाया है।
रामपुर कटेलिया निवासी आमिर का कहना है कि उसकी शादी छह वर्ष पूर्व शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव कंथरी निवासी अबरीन के साथ हुई थी। सोमवार सुबह घर में भाइयों के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर पंचायत चल रही थी। इसी बीच ससुरालीजन भी आ गए और कहासुनी शुरू कर दी। ग्रामीणों व रिश्तेदारों के मध्यस्थता करने के बावजूद साले ने अपने साथियों संग लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लाठी-डंडे लगने से सिर और हाथ-पैर में चोट आने के कारण आमिर, उसकी बहन सितारा, भाई इस्लाम और पिता वाहिद खां घायल हो गए। पीड़ित आमिर का आरोप है कि साले के साथ आए एक युवक ने उसकी बहन के साथ मारपीट की और गले से सोने की जंजीर खींचने की कोशिश की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।