{"_id":"586a539f4f1c1b4d561585c1","slug":"stf-will-act-on-wrong-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत सूचना देने पर एसटीएफ करेगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत सूचना देने पर एसटीएफ करेगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
Updated Mon, 02 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
यूपी 100
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि यूपी 100 पर गलत सूचना दी तो लखनऊ द्वारा कार्रवाई की जाएगी। इसकी पुष्टि भले ही जिला स्तरीय अधिकारियों ने की है। यूपी 100 का कंट्रोल रूम लखनऊ में होने के कारण कार्रवाई भी लखनऊ स्तर से एसटीएफ द्वारा की जाएगी। यदि जिला स्तर पर कोई आदेश आता है तो रिपोर्ट कराने के साथ ही उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
शासन द्वारा संचालित यूपी 100 पुलिस को गलत सूचनाएं दिए जाने के कई मामले प्रकाश में आ चुके हैं। ऐसे में अधिकारियों ने गलत सूचना देने वालों पर कार्रवाई करने का मन बनाया है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो यदि कोई व्यक्ति गंभीर सूचना यूपी 100 को देता है और मौके पर सूचना गलत मिलती है तो इसकी जानकारी लखनऊ में बैठे यूपी 100 के अधिकारियों को दी जाएगी। गलत सूचना देने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई भी लखनऊ में बैठे अधिकारियों द्वारा की जांच के बाद की जाएगी। एसपी देहात अमर सिंह का कहना है यदि लखनऊ के अधिकारी गलत सूचना देने वाले व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश देंगे, तो संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से यूपी के कंट्रोल रूम को भी अवगत कराया जाएगा।