{"_id":"605a2a558ebc3e58fc5fe859","slug":"state-employee-fourth-division-state-employee-state-employee-news-state-government-employee-state-government-employee-organization-saheedi-diwas-celibration-firozabad-news-agr4859083135","type":"story","status":"publish","title_hn":"चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ ने बलिदानियों को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ ने बलिदानियों को किया याद
विज्ञापन
विकास भवन स्थित शहीदों को श्रद्धांजलि देते कर्मचारी
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के बलिदान दिवस पर एक संगोष्ठी विकास भवन प्रांगण में आयोजित की गई। संगोष्ठी में वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
मुख्य अतिथि परियोजना निदेशक डीआरडीए देवेंद्र प्रताप ने कहा कि देश के वीर सपूतों के कारण आज हम सभी खुली हवा में सांस ले रहे हैं। क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि देश की आन-बान और शान के लिए तीनों हंसते हुए फांसी के फंदे पर झूल गए। ऐसे महापुरुषों को हमेशा याद रखना चाहिए। कार्यक्रम के आयोजिक चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान जिला कृषि रक्षाधिकारी डॉ. योगेंद्र कुमार,बीएसए अरविंद पाठक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार, लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष विनय यादव, मिनिस्ट्रिीयल संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार, वाहन चालक महासंघ के जिलाध्यक्ष सुरेशचंद्र तिलक सिंह ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में संदीप दीक्षित, मुलायम सिंह, शफीउद्दीन, योगेश कुमार, केशव देव, दिनेशचंद्र, सुभाष राघव आदि उपस्थित थे।