{"_id":"1d5a9d24f0aa0a99c325e963184c6257","slug":"staff-was-founded-by-industrialist-home-robbery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी ने डाली थी उद्योगपति के घर डकैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी ने डाली थी उद्योगपति के घर डकैती
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 27 Feb 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी ग्लास कारखाने के स्वामी के यहां पड़ी डकैती का शुक्रवार को पुलिस ने सात बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद खुलासा कर दिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से लूटी गई रिवाल्वर और हथियार भी बरामद किए गए हैं। वारदात को अंजाम उद्योगपति के यहां काम करने वाले कर्मचारी अमित ने दिया था।
एसपी पीयूष श्रीवास्तव ने बताया 16 जनवरी की रात स्टेशन रोड स्थित जीटी कारखाने के मालिक संजय अग्रवाल के यहां डकैती की घटना को अंजाम दिया था। इसके खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था। गुरुवार रात पुलिस ने सात बदमाशों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने संजय अग्रवाल के यहां डकैती की घटना को कबूल कर लिया। उनके पास से लूटी गई लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ बीस सोने के सिक्के, हथियार और अन्य सामान बरामद किया गया है। बदमाशों ने बताया कि लूट के दौरान करीब सात किलो चांदी मिली थी, इसको दुर्गा नगर स्थित एक युवक को 1.20 लाख में बेचा था। चांदी बिक्री के बाद आई नकदी को आपस में बांट लिया गया। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।
अमित करता था नौकरी
पूछताछ के दौरान अमित निवासी देवनगर थाना दक्षिण ने बताया कि कारखाना स्वामी संजय मित्तल के यहां उसकी मां राजवाला के साथ वह भी नौकरी करता था। सात माह पूर्व उसने नौकरी छोड़ दी थी।
विज्ञापन
साथियों कर दी नकदी गायब
अमित बताया उद्यमी के यहां से उन्हें 60 हजार रुपये रखे मिले थे। इसमें से 50 हजार रुपये साथियों में से ही किसी ने गायब कर दिए। इसका आज तक पता नहीं लग सका कि वह किसने चोरी किए थे।
इन्होंने दिया था घटना को अंजाम
अमित निवासी देवनगर, लवकुश, लालू यादव, दिनेश निवासी नगला विश्नू, बंटी निवासी दतौजी लाइनपार, भीमा निवासी स्टेशन रोड ओम हास्पिटल के समीप, पवन निवासी कानपुर देहात हैं।