फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Staff of private trauma center forced to deposit cash Ayushman Bharat card holder patient in Firozabad

Firozabad: आयुष्मान भारत कार्ड धारक मरीज पर नकद पैसे जमा करने का दबाव, निजी ट्रामा सेंटर पर हंगामा

Wed, 11 Jan 2023 06:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 11 Jan 2023 06:08 PM IST
सार

फिरोजाबाद के एक निजी ट्रॉमा सेंटर पर एक मरीज के तीमारदारों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उनको शांत कराया। परिजनों ने बताया कि अस्पताल प्रशासन आयुष्मान भारत कार्ड धारक मरीज पर नकद पैसा जमा करने का जबाव बना रहा है।
 

विज्ञापन
Staff of private trauma center forced to deposit cash Ayushman Bharat card holder patient in Firozabad
Ambulance - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में आयुष्मान भारत कार्ड धारक मरीज से अस्पताल में नकद पैसे जमा करने का दबाव बनाया गया। इसके लेकर शहर के प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर में तीमारदारों ने हंगामा कर दिया। सूचना उत्तर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस के समझाने के बाद परिजन मरीज को लेकर घर चले गए। 

विज्ञापन


मामला शहर में सेवार्थ संस्थान द्वारा संचालित प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर का है। यहां राकेश चंद्र निवासी दलकेहर, पोस्ट गुलेच जनपद मैनपुरी को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। मरीज राकेश के पुत्र दीपक का आरोप है कि भर्ती कराने के दौरान ही सेंटर के स्टॉफ ने कई हजार रुपये काउंटर पर जमा करा लिए, जबकि मरीज आयुष्मान भारत योजना का लाभार्थी है। उसके पास अधिकृत कार्ड भी था। 
विज्ञापन


कई दिन चले उपचार के बाद जब परिजन ने आयुष्मान कार्ड फीड कराने के लिए कहा था। ट्रॉमा सेंटर के स्टाफ ने जबरदस्ती मरीज की छुट्टी कर दी। इसी बात को लेकर बीती देर शाम को काफी देकर हंगामा हुआ। परिवार की महिलाएं ट्रॉमा सेंटर के स्टाफ से मरीज को दोबारा भर्ती करने के लिए मिन्नत करती रहीं। हंगामे की सूचना मिलने पर उत्तर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मरीज के परिजन को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। बाद में तीमारदार मरीज को घर वापस लेकर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवार्थ संस्थान ट्रॉमा सेंटर के अध्यक्ष पीके जिंदल ने कहा कि मैनपुरी निवासी मरीज राकेश कुमार का उपचार आयुष्मान भारत योजनांतर्गत उपचार किया जा रहा था। नकद धनराशि मांगने की बात गलत है। परिजनों ने खुद ही मरीज को डिस्चार्ज करने की बात कही। तभी उन्हें डिस्चार्ज किया गया। मरीज के परिजन द्वारा लगाए आरोप निराधार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed