{"_id":"58d51f214f1c1ba06e1a43ac","slug":"ssp-to-see-wine-bottles-in-checkpoint","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी में शराब की बोतलें देख भड़के एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी में शराब की बोतलें देख भड़के एसएसपी
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Fri, 24 Mar 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
शराब की बोतल देखकर भड़के एसएसपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानों में स्वच्छता अभियान का जायजा लेने एसएसपी अजय कुमार पुलिस बल के साथ नालबंद पुलिस चौकी पर पहुंचे। यहां वे चौकी की हालत देख भड़क गए। चौकी के अंदर शराब की बोतलों के साथ नमकीन के पाउच और प्लास्टिक के ग्लास रखे मिले। इसके बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों को जमकर फटकार लगाई।
इस दौरान उन्होंने कोतवाल दक्षिण को भी मौके पर बुला लिया। उनको भी हिदायत देने के साथ ही चौकी की रंगाई पुताई कराने के निर्देश दिए। साथ ही मेज-कुर्सी मंगाकर चौकी में डालने के निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि मिश्रित आबादी होने के साथ ही यह चौकी काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए यहां पर पर्याप्त मात्रा में फोर्स की तैनाती कराने के लिए कागजी कार्रवाई को पूरा किया जाए। शाम पांच बजे से प्रतिदिन यहां पर बैठा करुंगा। यदि गंदगी मिली तो थाने के साथ चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि तुम लोगों को सफाई करने में शर्म आती है तो लाओ झाडू मैं ही लगा देता हूं। इसके बाद सभी कर्मी सफाई में जुट गए।