फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SSP reached to convince family members After the death of prisoner in Firozabad jail

फिरोजाबाद बवाल: घरवालों को समझाते-समझाते जमीन पर बैठ गए एसएसपी, बोले- बच्चे को दिलाओ सम्मान

Sat, 22 Jun 2024 09:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Jun 2024 09:00 PM IST
सार

फिरोजाबाद में जेल में बंदी की मौत के बाद घरवालों को समझाते-समझाते जमीन पर एसएसपी बैठ गए। कहा कि बच्चे को सम्मान दिलाओ। परिजन पर पुलिस ने कोई बल प्रयोग नहीं किया है। 

विज्ञापन
SSP reached to convince family members After the death of prisoner in Firozabad jail
फिरोजाबाद बवाल: घरवालों को समझाते-समझाते जमीन पर बैठ गए एसएसपी - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में जेल में बंदी की मौत के बाद हुए बवाल को शांत कराने के बाद एसएसपी परिजन को समझाने के लिए पहुंच गए थे। जमीन पर बैठे परिजन को समझाते-समझाते एसएसपी भी जमीन पर बैठ गए। उन्हें समझाया कि भीड़ में शामिल होकर आगजनी करने वालों से निपटा गया है। मृतक को सम्मान दिलाओ। परिजन पर कोई बल प्रयोग नहीं किया गया है।

विज्ञापन


नगला पचिया निवासा बंदी आकाश की मौत के बाद पोस्टमार्टम हुआ इसके बाद शव को एंबुलेंस से घर भेजा गया। तभी हिमांयुपुर चौराहे पर समर्थकों ने एंबुलेंस को रोककर धरना देते हुए नारेबाजी की थी। इसके बाद बबाल भड़क गया। जमकर पथराव के साथ आगजनी की गई। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे एसएसपी सौरभ दीक्षित ने कुछ हद तक बल प्रयोग कराकर उपद्रवियों को खदेड़ दिया। इसके बाद एसएसपी मृतक के परिजन को समझाने के लिए पहुंच गए। जहां मृतक के परिवार के परिजन जमीन पर बैठे हुए थे। परिजन को समझाते-समझाते एसएसपी खुद जमीन पर बैठ गए। उन्होंने मधुर भाषा में परिजन को समझाया कि भीड़ में शामिल होकर आगजनी करने वालों और पथराव करने वालों पर बल प्रयोग किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन के साथ ऐसा कृत्य नहीं किया गया है। आपके बच्चे का शव अकेला है उसे सम्मान दिलाओ और जो भी कार्रवाई की मांग है। उसके लिए जांच कराई जाएगी। एसएसपी को जमीन पर बैठा देख एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र भी जमीन पर बैठे और परिजन को समझाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed