फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SSB jawan cremated with state honors

Firozabad News: एसएसबी जवान का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Tue, 10 Sep 2024 12:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 10 Sep 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
SSB jawan cremated with state honors
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के उप निरीक्षक अनुज यादव का पार्थिव शरीर सोमवार को सुबह उनके आवास पर पहुंचा तो श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अंतिम संस्कार के लिए भूमि नहीं मिलने पर परिजन की एसडीएम व सीओ से काफी बहस हो गई। काफी मंथन के बाद प्रशासन ने बिल्टीगढ़ के पास भूमि उपलब्ध कराई। वहीं राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। थाना एवं कस्बा मक्खनपुर के नई बस्ती (वार्ड नंंबर 11) निवासी सीमा सुरक्षा बल के एसएसआई अनुज यादव का पार्थिव शरीर लखनऊ से दो किलोमीटर आगे रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला था। अनुज की दिल्ली में तैनाती थी, वह लखनऊ किसी काम से गए थे। परिजन को सूचना मिली तो वह सीधे लखनऊ पहुंच गए थे। अनुज के भाई पवन ने बताया कि भाई का पार्थिव शरीर उन्हें लखनऊ के जिला चिकित्सालय के मोर्चरी हाउस में रखा मिला था। एसएसआई अनुज यादव का पार्थिव शरीर सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल की टीम लेकर उनके पैतृक घर मक्खनपुर नई बस्ती पर पहुंची। पार्थिव शरीर आते ही कस्बा के बाजार के साथ शैक्षणिक संस्थान बंद हो गए।
विज्ञापन

जानकारी होने पर भाजपा नेता हरिओम यादव, विधायक शिकोहाबाद डॉ. मुकेश वर्मा, दिलीप यादव आदि पहुंच गए। परिजन ने अंंतिम संस्कार के लिए भूमि की मांग रखी। नगर पंचायत एरिया में भूमि उपलब्ध होने में असमर्थता जाहिर की। इससे परिजन गुस्सा गए। उन्होंने एसडीएम विकल्प, सीओ प्रवीन तिवारी एवं नायब तहसीलदार ब्रजराज सिंह के समक्ष विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कई थानों का पुलिस फोर्स भी मौजूद था। काफी मंथन के बाद आखिर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दिलीप लोधी ने बिल्टीगढ़ गांव में जमीन दिए जाने के साथ जेबड़ा तिराहे पर अमर शहीद अनुज यादव की प्रतिमा लगाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार को तैयार हुए। अनुज के पार्थिव शरीर के अंतिम संस्कार के दौरान मुखाग्नि छोटे भाई पवन यादव ने दी। अनुज के पिता छोटेलाल यादव को जनप्रतिनिधि के साथ अन्य अधिकारी ढांढस बंधाते दिखाई दिए। अंतिम संस्कार के दौरान युवाओं ने नारे लगाए जब तक सूरज चांद रहेगा अनुज यादव का नाम रहेगा।
विज्ञापन



व्यापारियों ने जताया शोक
कस्बा निवासी एसएसबी के एसएसआई अनुज यादव की मृत्यु के मामले में व्यापार मंडल अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता पप्पू, रतन प्रकाश गुप्ता, डॉ. संदीप गुप्ता, उमाकांत गुप्ता, खुशीराम, मुन्ना भाई दिलीप लोधी, जितेंद्र यादव, रतन सिंह बघेल सभासद, वीरेंद्र सिंह सभासद डॉ. गजेंद्र सिंह, सोनवीर यादव ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पति की मृत्यु से पत्नी बेहाल, मां हुई अचेत
अनुज यादव की मृत्यु की जानकारी उसकी पत्नी कल्पना को हुई तो वह बेहाल हो गई। उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। बताते हैं कि अनुज की शादी 2011 में हुई थी। उसके कोई बच्चा नहीं है। पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण परिजन के डाॅक्टर को बुलाना पड़ा। वहीं मां मुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। मां कई बार अचेत हो गई। बताते हैं कि उसकी पत्नी गर्भवती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed