फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sreyanshnath Digambar Jain temple Shreeji ride out with Bandbaje

श्रेयांशनाथ दिगंबर जैन मंदिर से बैंडबाजे के साथ निकली श्रीजी की सवारी

Mon, 19 Sep 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Mon, 19 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sreyanshnath Digambar Jain temple Shreeji ride out with Bandbaje
श्रेयांशनाथ दिगंबर जैन मंदिर से बैंडबाजे के साथ निकली श्रीजी की सवारी - फोटो : अमर उजाला
क्षमावाणी पर्व के अवसर पर सिरसागंज में श्रीजी की सवारी बैंडबाजों के साथ निकाली गई। यात्रा में सकल दिगंबर जैन समाज के लोग शामिल हुऐ और भव्य रूप से सजे मुन्नीलाल जैन
विज्ञापन

धर्मशाला के प्रांगण में पूजन और मंगलाचरन के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
सुबह के 9 बजे श्रेयांशनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर सजाए गए रथ पर श्रीजी की प्रतिमा को विराजमान किया गया। श्रीजी के साथ पर धनकुवेर के रूप में सोनू जैन, श्री जी की प्रतिमा के साथ राजेश जैन, सारथी के रूप में चक्रेश जैन और पुजारी के रूप में शिवम जैन, अमित जैन, सुमित  के रूप में रथ पर सवार थे। मैन रोड से अरांव रोड होते हुऐ यह रथ यात्रा विजय चौक पर पहुंची जहां समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर श्रीजी की यात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं का स्वागत किया। पूजन का कार्यक्रम इटावा रोड स्थित मुन्नीलाल जैन धर्मशाला में किया गया था जहां रथ यात्रा के पहुंचने के साथ ही पूजा का आयोजन विनोद कुमार जैन से कराया गया। श्रीजी को विराजमान कर मंगलाचरण का पाठ अंकिना जैन ने संगीतमयी धुनों के साथ किया तो श्रद्धालू भी भक्तिरस में झूमने लगे। इंद्रों के द्वारा श्रीजी का पांडुक शिला पर जलाभिषेक किया और पूजन किया गया। धार्मिक आयोजनों के सामापन पर पुन: श्रीजी की प्रतिमा को रथ पर विराजमान कर रथ यात्रा मैन रोड होते हुऐ मंदिर पर पहुंची और प्रतिमा को वेदी पर विराजमान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed