फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Spring festival celebrated in schools

स्कूलों में मनाया वसंतोत्सव

Thu, 02 Feb 2017 12:12 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Thu, 02 Feb 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Spring festival celebrated in schools
बसंत - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
सुहागनगरी में वसंत पंचमी पर बुधवार को स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न कराए गए। हवन-यज्ञ कर मां सरस्वती की आराधना की गई। वहीं टूंडला के शिक्षण संस्थानों में सरस्वती की उपासना की गई।
श्रीशिव प्रसाद पब्लिक स्कूल में प्रबंधिका लक्ष्मी शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नोटबंदी और मोबाइल फोन शीर्षक पर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस अवसर पर अरुण राठौर, अंजू, शिवम, अमन राठौर, प्रियंका, खुशी, पिंकी आदि मौजूद रहे। नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में हवन-यज्ञ के साथ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर बच्चों ने विविध कार्यक्रम आयोजित किए। प्रधानाचार्य राममोहन श्रीवास्तव ने वसंतोत्सव की महत्ता के बारे में बताया।
विज्ञापन

 फिरोजाबाद के सरस्वती शिशु मंदिर गौशाला में मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन प्रधानाचार्य रविंद्र श्रीवास्तव ने किया। प्रबंधक आनंद मित्तल ने हवन कराया और प्रसाद का वितरण किया। अध्यक्ष राकेश नवरंग, विजय नरूला, गोविंद कटियार, विपुल बंसल, एससी अग्रवाल, अजई कलई, हरिओम, अशोक पांडेय, शिखा मित्तल, गिरजाशंकर आदि मौजूद रहे। वहीं, गौरीशंकर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य दिनेश भारद्वाज की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रबंधक उमाशंकर, निदेशक कृपाशंकर मिश्रा ने भी बच्चों को वसंत पंचमी के विषय में समझाया। मुरारीलाल इंटर कालेज में मां सरस्वती पूजन किया। वीर हकीकत राय के जीवन पर प्रकाश डाला। निदेशक मनोज गर्ग, पूनम वर्मा, ज्योति शर्मा, उमा उपाध्याय, अंशू जैन, सोनम जैन आदि मौजूद रहे। सरस्वती नगर स्थित सरस्वती इंटर कालेज शांति कुंज हरिद्वार की ओर से शिविर का आयोजन किया। प्रबंधक जगवीरसहाय सक्सेना, प्रधानाचार्य प्रदीप सक्सेना, अश्वनी मिश्रा, पदमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरीना मल्टीमीडिया मीडिया सिस्टम में सरस्वती पूजन प्रेमशंकर आर्य ने किया। निदेशक कुलदीप सिंह राणा, मयूरी गुप्ता, आकाश गुप्ता मौजूद थे। आरके कालेज में प्रधानाचार्य डा. राजीव जैन ने छात्रों को सरस्वती पूजन के बारे में समझाया। तंजू जैन, कामना राजपूत, नीतू आर्य, हेमंत, रजत उपस्थित रहे। उसायनी स्थित राजरानी जूनियर हाईस्कूल में पूजन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस मौके पर सामान्य ज्ञान परीक्षा कराई गई। प्रधानाचार्य देवयानी भारद्वाज, शशि अरोड़ा, नरेंद्र सिंह, हरवेश कुमार, ध्रुव भदौरिया आदि मौजूद रहे।

स्वामी रामतीर्थ इंटर कालेज में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अशोक यादव ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर गणेश गुबरेले, शैलेंद्र चतुर्वेदी, गोपाल सिंह, उपेन्द्र बाजपेयी, सुशील मौजूद रहे। इधर, माईप्लेवे स्कूल में बच्चे पीले वस्त्र धारण करके आए। प्रधानाचार्या रेनू गुप्ता ने प्रसाद बांटा। जीएलएमडी पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। संचालन शोभित गोयल और मुकेश ने किया। मुख्य अतिथि उमा पचौरी ने कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed