फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   sports in firozabad

बॉक्सिंग में चैंपियन बनेंगे सुहागनगरी के खिलाड़ी

Tue, 06 Aug 2019 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
sports in firozabad
फिरोजाबाद। बॉक्सिंग खेल में सुहागनगरी के युवा अब चैंपियन बन सकेंगे। पहली बार दाऊदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में शासन की ओर से बाक्सिंग कोच को तैनाती दी है। कोच की तैनाती के बाद स्टेडियम में अब शिविर भी लगाए जाएंगे, जिसमें युवाओं को सीखने का मौका मिलेगा। हालांकि इस बार शासन स्तर से हुई लापवाही के कारण देरी से स्टेडियम में कोच आए हैं।
विज्ञापन

बॉक्सिंग ओलंपिक खेल भी है। इसलिए युवाओं को इसमें जाने का मौका मिले और सुहागनगरी से भी खेल प्रतिभाएं आगे बढ़े। इस उद्देश्य से स्टेडियम में कोच की तैनाती की गई है। इस बार भी तलबारबाजी का प्रशिक्षण चलाया जाएगा। सुमन सिंह को एक बार चयन कर फिरोजाबाद भेजा है। इसके अलावा क्रिकेट कोच के रूप में निशंात खरे को तैनाती दी गई है। हॉकी का प्रशिक्षण स्वयं जिला क्रीड़ाधिकारी केपी सिंह द्वारा दिया जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि इस बार बैडमिंटन, जिम्नास्टिक एवं जूड़ों के खिलाडिय़ों को निराशा हाथ लगी है। इस साल इन खेलों के कोच की तैनाती नहीं दी गई है। जबकि पिछले कई वर्षों से यह खेल स्टेडियम में संचालित हो रहे थे। खिलाड़ी इन खेलों मे प्रशिक्षण लेने आ रहे थे। बैडमिंटन खेलने के लिए कई खिलाडी आते हैं और बैंडमिंटन के लिए अलग से कोट बना हुआ है। मगर कोच की तैनाती नहीं होने से प्रतिभाओं को निराश होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed