{"_id":"5e3c499e8ebc3ee609014cff","slug":"sport-firozabad-news-agr4282728142","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो में नारखी केजीबी की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो में नारखी केजीबी की टीम बनी विजेता
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छा?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सिविल लाइन स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी विभिन्न खेलों में छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। करीब 180 छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
बृहस्पतिवार को आयोजित वालीबॉल प्रतियोगिता में नारखी केजीबी की टीम विजेता व नगर क्षेत्र की टीम उपविजेता रही। जूडो में 32 किलोग्राम में नगर क्षेत्र की छात्रा निशा अव्वल व नारखी की पुष्पा उपविजेता बनीं। 40 किलोग्राम में नारखी की आरती विजेता और सलौनी उपविजेता रहीं। 44 किलोग्राम में अंशी विजेता और नारखी की पूनम उपविजेता चुनी गईं।
44 किलोग्राम में नगर क्षेत्र की प्राची प्रथम व नारखी की पूनम द्वितीय स्थान पर रहीं। कबड्डी प्रतियोगिता में एका केजीबी ने खिताब पर कब्जा जमाया। खो-खो में नारखी केजीबी की टीम विजेता व नगर क्षेत्र की टीम उपविजेता बनी। इस दौरान विदित गुप्ता, अनिल कुमार, व्यायाम शिक्षक सीपी सिंह, जिला स्काउट मास्टर शिवेंद्र प्रताप सिंह, आनंद बाबू चक, पीटीआई रविंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।