{"_id":"66950bbc818660728c04633a","slug":"speeding-vehicle-hit-bike-and-woman-died-in-accident-in-firozabad-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत; पति के साथ शादी समारोह से लौट रही थी घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत; पति के साथ शादी समारोह से लौट रही थी घर
Mon, 15 Jul 2024 06:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 15 Jul 2024 06:00 PM IST
सार
सुहागनगरी में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। वह पति के साथ शादी समारोह से घर लौट रही थी।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में अपने पति के साथ शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। पति ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
मटसेना थाना क्षेत्र के अकलपुर गांव की है। गांव निवासी नरेंद्र सिंह अपनी पत्नी बीना (45) के साथ अपनी ससुराल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने एटा गए थे। सोमवार की सुबह पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। एटा शिकोहाबाद मार्ग के नगला इमलिया के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर मारने के बाद चालक वाहन को लेकर फरार हो गया वहीं टक्कर के कारण बाइक सवार महिला बीना की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति को मामूली चोट लग गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति ने अज्ञात वाहन चालक पर लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने का आरोप लगा तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी अंजिश कुमार सिंह ने कहा सड़क हादसे में महिला की मौत हुई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।