फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Special train will be able to visit Mata Vaishno Devi

स्पेशल ट्रेन से कर सकेंगे माता वैष्णो देवी दर्शन

Fri, 03 Mar 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Fri, 03 Mar 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Special train will be able to visit Mata Vaishno Devi
डेमो - फोटो : demo pic
 ग्रीष्मकाल के दौरान माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वाले यात्रियों के लिए खुश खबरी है। रेलवे 29 मार्च से साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन 29 मार्च को इलाहाबाद से चलेगी।  इलाहाबाद-जम्मूतवी साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन को 28 जून तक संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन


गर्मियों की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें चला रहा है। स्पेशल ट्रेनों की श्रंखला में आगामी 29 मार्च को इलाहाबाद से 04111 इलाहाबाद-जम्मूतबी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रारंभ होगी। यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को इलाहाबाद से चलेगी। वहीं गुरुवार को जम्मूतबी से चलेगी। ट्रेन में चार कोच सामान्य, 12 स्लीपर  श्रेणी के, दो द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित के और 2 एसएलआरडी कोच होंगे। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि ट्रेन इलाहाबाद से चलकर  फतेहपुर, कानपुर, इटावा, टूंडला, अलीगढ़, गाजियाबाद, दिल्ली, पानीपत,  अंबाला, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट होते हुए जम्मूतवी तक जाएगी।  इसी प्रकार वापसी में जम्मूतवी से चलकर पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट,  लुधियाना, अंबाला, पानीपत, दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा,  कानपुर, फतेहपुर होते हुए इलाहाबाद पहुंचेगी। टूंडला में रात्रि 8:58 बजे पहुंचकर रात्रि नौ बजे जम्मूतबी के लिए रवाना होगी। वहीं डाउन में दोपहर दो बजे टूंडला पहुंचकर 2:2 बजे इलाहाबाद जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed