फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Spade walked three times on the road built five months ago

Firozabad News: पांच माह पहले बनी सड़क पर तीन बार चल चुकी कुदाल

Mon, 10 Apr 2023 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 10 Apr 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Spade walked three times on the road built five months ago
फिरोजाबाद। लगभग पांच माह पहले बनाई 84 लाख रुपये की लागत वाली कोटला रोड से अहिल्याबाई मूर्ति बनी सड़क की दोबारा से खुदाई शुरू हो गई। लाखों की लागत वाली इस सड़क की अब तक तीन बार खुदाई हो चुकी है। निगम के जिम्मेदारों की अनदेखी से अब सड़क को पीएनजी गैस लाइन डालने के लिये खोदा जा रहा है। इससे नव निर्मित सड़क की दशा बदहाल हो गई है।
विज्ञापन


नगर निगम द्वारा माह अक्तूबर-नवंबर में 15 वें वित्त आयोग की लगभग 84 लाख की धनराशि से कोटला चुंगी से माता आहिल्याबाई मूर्ति तक जीर्णक्षीर्ण सड़क का हॉट मिक्स प्लांट के जरिए निर्माण कराया था। लगभग पांच माह पूर्व बनी सड़क चंद दिनों में ही बदहाल हो गई है। लोगों की मानें तो गत माह दूषित पानी की शिकायत को दूर कराने की कवायद में निगम के ही जलकल विभाग ने कई जगहों पर सड़क की खुदाई करा दी। खुदाई के बाद हुई मरम्मत के नाम खानापूर्ति की गई। सड़क का कुछ हिस्सा होलिकोत्सव के दौरान खराब हो गया। अब फिर कई दिन से एक कार्यदायी संस्था ने कोटला रोड पर नगला करन सिंह से लेकर आंबेडकर महाविद्यालय तक करीब 200 मीटर के दायरे में दोबारा से सड़क की खुदाई शुरू करा दी है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में पीएनजी पाइप लाइन डालने के लिये सड़क की खुदाई हो रही है। इससे लोगों को आवागमन में खासी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन



क्षेत्रीय लोगों की बात-
पांच माह पहले बनी कोटला रोड की सड़क अब तक तीन-चार बार खोदी जा चुकी है। अब पीएनजी लाइन डालने के लिये सड़क को खोदा जा रहा है। चार-पांच जगह से जीर्ण-क्षीर्ण स्थिति में सड़क पर जलकल विभाग,जल निगम अथवा गैस प्राधिकरण को विभागीय कामों की याद नहीं आई। लेकिन सड़क बनते ही विभागों को लंबित काम याद आ रहे हैं। नगर आयुक्त को शिकायती पत्र देंगे। - पूनम शर्मा निवर्तमान क्षेत्रीय पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन



जनता की गाढ़ी कमाई को बर्बाद किया जा रहा है। आखिर जिन कामों के लिये अब सड़क की खोदाई हो रही है। यह काम पहले क्यों नहीं कराये गये। अगर कोई विभाग सड़क की खोदाई करा रहा है। तो किसकी अनुमति से। नई सड़क की खोदाई की एवज में पैचवर्क कराने के लिये निगम को मिले वाले अंतर विभागीय मुआवजा में घपले की आशंका है। जांच होनी चाहिये। - श्रीकृष्ण बघेल दुकानदार



- नव निर्मित कोटला रोड मार्ग पर खोदाई क्यों हो रही है। पता किया जायेगा। अगर बगैर अनुमति खोदाई की बात सामने आई तो जिम्मेदारी तय कर संबंधित के विरूद्व सख्त कार्यवाही करेंगे। - घनश्याम मीणा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed