{"_id":"5787a6d54f1c1b124b13e625","slug":"sp-workers-complete-sense-of-potential-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यकर्ताओं से टटोली संभावित प्रत्याशियों की नब्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यकर्ताओं से टटोली संभावित प्रत्याशियों की नब्ज
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 14 Jul 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
प्रत्याशी चयन को लेकर बैठक करते एमएलसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के विधान परिषद सदस्य ठाकुर अरविंद सिंह एवं रामवृक्ष यादव ने गुरुवार को पांचों विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से राय जानी। उम्मीदवार के रूप में किस पर दांव लगाएं इसके लिए कार्यकर्ताओं की नब्ज को टटोला। समस्याओं को सुनने के साथ निस्तारण का भरोसा दिया।
विधान परिषद सदस्यों ने जिला मुख्यालय के समीप पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने फीरोजाबाद विधानसभा के साथ टूंडला, शिकोहाबाद, सिरसागंज, जसराना के बारे में जानकारी की। उन्होंने कहा कि सपा शासन के चार वर्ष का कार्यकाल काफी स्वर्णिम रहा। गरीबों को आवास मिले। जनेश्वर मिश्र ग्राम्य विकास योजना से गांवों को चमकाया गया। चिकित्सा के क्षेत्र में 102,108 एंबुलेंस, भरपूर दवाएं दी। आगरा से लायन सफारी तक साइकिल ट्रैक, आगरा लखनऊ ग्रीन एक्सप्रेस वे का काम किया है। एमएलसी रामवृक्ष यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं की परीक्षा का समय आ गया है। सपा जिलाध्यक्ष अमोल यादव ने कहा कि गरीब, मजदूर व किसानों के लिए सरकार ने जितना काम किया उतना किसी और सरकार में नहीं हुआ। रेहना रोड और टूंडला में पौधरोपण किया। व्यापार सभा जिलाध्यक्ष नितिन वर्मा, विजेंद्र यादव, पुष्पेंद्र यादव, हनीफ खाकसार, डा.सुधीर सिंह, आलोक वर्मा, अमित यादव, इंद्रपाल यादव, जगमोहन यादव आदि शामिल थे।