फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SP will form the government: Dr. Dilip

फिर बनेगी सपा की सरकार: डा. दिलीप

Sat, 05 Dec 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 05 Dec 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
SP will form the government: Dr. Dilip
समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन दबरई जिला कार्यालय पर किया गया।  इसमें 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। वहीं, विकास कार्यों के प्रचार-प्रसार के  लिए कार्यकर्ताओं से कहा। साथ ही सपा द्वारा लांच चुनावी गीत का हर ओर प्रचार प्रसार करने की बात भी कही।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष डॉ दिलीप यादव ने कहा कि 2017 में होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए अभी से कार्यकर्ताओं को लगना है, प्रदेश की सपा सरकार ने इतना विकास कराया है कि पिछली किसी सरकार ने इतने विकास के लिए सोचा तक नहीं। सांसद अक्षय यादव के अथक प्रयासों से हर गली, मौहल्ले व गॉव से लेकर नगरों में रिकार्ड तोड़ हर तरह का विकास कराया है। कार्यकर्ता सपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुचाने का कार्य करें। 2017 के चुनाव में प्रदेश की जागरूक जनता विकास के आधार पर पुन: समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी। इसको दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं पाएगी। जसराना विधायक रामवीर सिंह यादव ने कहां कि अखिलेश यादव की सरकार हर क्षेत्र में बिना भेद भाव के विकास करा रही है। इस मौके पर शमशाद बाबा, महानगर अध्यक्ष हाशिम मंसूरी, कासिम सिद्दीकी, नितिन वर्मा, नितेश अग्रवाल जैन, योगेन्द्र सिंह यादव (सोनू), कल्लू गुर्जर, इन्द्रवती देवी यादव, रघुराज सविता, शराफत अली, रघुवीर सिंह सविता, बन्टू कठेरिया आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed