फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SP warns of Jaiwar's campus

सपा ने दी जयवीर के संस्थान-आवास घेरने की चेतावनी

Sat, 18 Mar 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sat, 18 Mar 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
SP warns of Jaiwar's campus
वार्ता करते सिरसागंज विधायक हरिओम यादव।

विज्ञापन
नगला गुलाल में भाजपा समर्थक की हत्या के मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने का सपा ने विरोध किया है। निष्पक्ष जांच न होने पर आंदोलन का एलान करते हुए सपा ने पूर्व मंत्री के संस्थान और आवास का घेराव करने की चेतावनी दी है।
प्रेस से मुखाबिब सिरसागंज विधायक हरिओम यादव, जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव और एमएलसी डा. दिलीप यादव ने कहा कि घटना वाली रात जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप छोटू दिल्ली में थे। उनके मोबाइल फोन की लोकेशन, कॉल डिटेल, टोल टैक्स प्लाजा और खाना खाने वाले होटल की सीसीटीवी रिकार्डिंग देखी जाए। मृतक के परिवार के साथ पार्टी को सहानुभूति है। नगला गुलाल पूरा गांव पार्टी समर्थक है। हत्या का शिकार रिटायर्ड फौजी पुरुषोत्तम की किसी से रंजिश नहीं थी। घटना की रात से दोपहर तक पीड़ित परिवार अज्ञात लोगों द्वारा हत्या की बात कह रहे थे लेकिन पूर्व मंत्री जयवीर सिंह और उनके पुत्र गांव पहुंचने के बाद उन्होंने घटना को राजनीतिक रंग दे दिया। पुलिस पर दबाव बनाकर देर शाम तक एफआईआर के लिए रोके रखा गया। प्रशासन घटना की निष्पक्ष जांच करे तभी मृतक के परिवारीजनों को सच्चा न्याय मिल सकेगा। निष्पक्ष जांच के बाद ही असली कातिल सामने आएंगे। सपा नेताओं के आरोप लगाया कि निश्चित रूप से घिनौने कांड में जयवीर सिंह के करीबी लोगों का हाथ निकलेगा। निष्पक्ष जांच में भाजपा नहीं भाजपा की आड़ लेकर पूर्व प्रत्याशी जयवीर सिंह बाधा डाल रहे हैं। जयवीर सिंह मंत्री थे तो उन्होंने साजिशन 25-30 यादव समाज के लोगों की हत्या कराई और तकरीबन  तीन सौ यादवों को जेल भिजवाया। उनकी अपील है मृतक का परिवार भी जांच में प्रशासन की मदद करें। यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला और घटना की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन करेगी।
विज्ञापन


सिरसागंज में ही घटनाएं क्यों?
शिकोहाबाद से सपा प्रत्याशी रहे चौधरी संजय यादव ने कहा कि मतगणना के बाद जो भी नतीजे आए सपा ने उस जनादेश का सम्मान किया। जिले में सिर्फ सिरसागंज में नतीजे आने के बाद बवाल क्यों रहे हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed