{"_id":"38e364a9cb35b61a9c66527cd2be3e9f","slug":"sp-student-activist-conference-drew-crowds-house-district-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा छात्र सभा के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भीड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा छात्र सभा के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Wed, 20 Jan 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को इटौरा, मटसेना स्थित श्री पुत्तूलाल डिग्री कालेज में सपा का तीसरा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव ने कहा कि छात्रसभा से युवा सक्रिय राजनीति तक का सफर तय कर सकते हैं। सैकड़ों बड़े नेता पहले छात्र राजनीति में थे जहां से जनप्रतिनिधि बने। प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव युवाओं के लिए उदाहरण हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर किया है। छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि का 21 किलों की फूल माला से भव्य स्वागत किया।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चन्द्र चंचल ने कहा कि सपा सरकार में जिले में विकास हुआ है। हर ओर सड़कों का जाल बिछा है। यह गौरव की बात है कि उन्हें युवा मुख्यमंत्री, युवा सांसद, और युवा जिला पंचायत अध्यक्ष का नेतृत्व मिल रहा है। युवा हर चुनाव में निर्णायक भूमिका में होता है। पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, डॉ. मनोज यादव, राजनारायन (मुन्ना), शमशाद बाबा, हाशिम मंसूरी, कासिम सिद्दीकी, हसन ईसार रिजवी, कल्लू गुर्जर, योगेंद्र सिंह सोनू, अंशुल विक्रम सिंह, यतेंद्र यादव, सतेंद्र यादव, रामवीर सिंह यादव, बलवीर सिंह गुर्जर, जगमोहन यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष हिकमत उल्ला खां, बंटू कठेेरिया, परवेज आलम उमेश यादव, सोनू प्रधान रहे।