फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SP's speech in protest against inflation, took out cycle rally

महंगाई के विरोध में सपा का हल्ल बोल, निकाली साइकिल रैली

Thu, 05 Aug 2021 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
SP's speech in protest against inflation, took out cycle rally
सिरसागंज में साईकिल रैली की शुरूआत करते पूर्व सांसद अक्षय यादव - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। बढ़ती महंगाई के विरोध में सपा ने छोटे लोहिया पंडित जनेश्वर मिश्र की जन्म जयंती पर जिले भर की तहसीलों में साइकिल रैली निकालकर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ निकाली। रैली निकालने के दौरान शिकोहाबाद सहित कई क्षेत्रों में पुलिस से झड़प भी हुई। सपाइयों ने इस दौरान ‘चलो मुलायम हल्ला बोल, महंगाई पर हल्ला बोल’ जैसे कई नारे लगाए।
विज्ञापन

फिरोजाबाद शहर में सपा जिला उपाध्यक्ष योगेश गर्ग, सपा महानगर अध्यक्ष जर्रार अहमद राजू, खालिद नसीर, कमलेश यादव के नेतृत्व में साइकिल रैली रसूलपुर स्थित अंबेडकर पार्क से प्रारंभ हुई। साइकिल रैली नालबंद चौराहा, नाले की पुलिया, घंटाघर, सदर बाजार, सिनेमा चौराहा, गांधीपार्क चौराहा, सुभाष तिराहे से होते हुए मीरा चौराहे पर समाप्त हुई। जुलूस में राममोहन यादव पिंकी, उदयवीर यादव, मोहित शर्मा, राजकुमार राठौर, शामिल रहे। मक्खनपुर चौराहे से सपा एमएलसी डॉ. दिलीप यादव के नेतृत्व में निकाली गई साइकिल रैली का शुभारंभ पूर्व सांसद अक्षय यादव ने सपा का झंडा दिखाकर किया। रैली मक्खनपुर, नवादा से गागई, कागलामई होते हुए आरौंज पर साइकिल यात्रा समाप्त हुई। एमएलसी दिलीप यादव ने कहा कि स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती पर पूरे प्रदेश में तहसीलों में साइकिल रैली के माध्यम से भाजपा सरकार की आमजन, किसान, मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध किया है। रैली में डॉ. दिनेश यादव, डॉ. मनोज यादव, हरिओम सिकेहरा, जगमोहन यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

सिरसागंज....
सिरसागंज क्षेत्र में पूर्व सांसद अक्षय यादव के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ करते हुए पूर्व सांसद अक्षय यादव ने कहा भाजपा सरकार में जनता त्रस्त है। साइकिल रैली में जिस प्रकार से युवाओं की भीड़ उमड़ी है उससे साफ है कि 2022 में सपा की सरकार बनेगी। साइकिल रैली में सपा जिलाध्यक्ष दुर्गपाल उर्फ डीपी यादव, बिजेंद्र सिंह यादव ठेकेदार, इंजी. राहुल यादव, सरोज शर्मा, सीताराम शर्मा शामिल रहे। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव के नेतृत्व में डाहिनी पुलिया से रैली शुरू हुई। रैली गढ़सान पुलिया पर समाप्त हुई। रैली में सर्वेश यादव, राधाकिशन, रामचरन शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के खेत खलिहानों में पहुंची रैली
जसराना। कटैना हर्षा से समाजवादी नेता व आईटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इंजी. सचिन यादव के नेतृत्व में रैली निकाली गई। रैली कटैना हर्षा से पडरिया तक पहुंची। जाजूमई पुल से जसराना तहसील तक जिला पंचायत सदस्य डॉ. राकेश यादव साइकिल रैली लेकर पहुंचे। दिनेश यादव, रजनीकांत, रामप्रकाश, राजन सिंह, बीटू, राहुल, शैलेंद्र, बृजमोहन, दिलीप कुमार मौजूद रहे।

कम पड़ गई साइकिलें
फिरोजाबाद। शहरी क्षेत्र में साइकिल रैली निकालने के लिए कार्यकर्ताओं को तो एकत्रित कर लिया लेकिन उतनी संख्या में साइकिलें नहीं मिल पाईं। गांव में फोन करके सपाई साइकिलें खोजते दिखाई दिए। कई सपाई साइकिल के बजाय बाइक पर ही निकले। एक सपा नेता इलेक्ट्रिक साइकिल को चलाते दिखाई दिए।

रफ़रोजाबाद ! थाना रसूलपुर से महानगर अध्यक्ष कमलेश यादव के नेतृत्व में निकाली गई साइकिल रैली में श

रफ़रोजाबाद ! थाना रसूलपुर से महानगर अध्यक्ष कमलेश यादव के नेतृत्व में निकाली गई साइकिल रैली में श- फोटो : FIROZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed