{"_id":"cc4964d1e7d2d211eeb598da5e0fc9e1","slug":"sp-regime-dominated-felony-verma-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा शासन में गुंडागर्दी हावी:वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा शासन में गुंडागर्दी हावी:वर्मा
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Tue, 09 Feb 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
c
भाजपा ने जनसंपर्क बढ़ाने के लिए चलो गांव की ओर ही कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत कस्बा खैरगढ़ और हाथवंत में भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल वर्मा ने खुद जनसंपर्क किया। उन्होंने सभा में कहा कि ब्लाक प्रमुख चुनाव में सपा ने खुलकर दबंगई की। बीडीसी सदस्यों को धमकाकर चुनाव के मैदान में उतरने से रोका गया। विष्णु प्रताप सिंह ने कहा कि इस सरकार में गुंडा माफियाओं को बोलबाला है। प्रभु दयाल शर्मा ने कहा सपा में सिर्फ पहले परिवार को पद दिए जाते हैं। इसके बाद रिश्तेदारों को आखिर में कार्यकर्ताओं को नंबर आता है। इस कारण आमजन के साथ सपाई तक परेशान है। 2017 के चुनाव में भाजपा परचम लहराएगी। अध्यक्षता बाबूराम शर्मा और संचालन विजय कुमार यादव ने किया। इस दौरान राजेश चौहान, अशोक कुमार गुप्ता, राजेंद्र सिंह राजपूत, जवाहर सिंह राजपूत, सत्यपाल सिंह, राजपूत, चेतराम कुशवाहा, रेनू गुप्ता, मुंशी सिंह, पूरन सिंह, श्याम सिंह, रवींद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, कौशल किशोर आदि मौजूद रहे।