फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SP MLA red-faced power shortage

बिजली किल्लत से तमतमाए सपा विधायक

Sun, 14 Aug 2016 12:17 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sun, 14 Aug 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
SP MLA red-faced power shortage
बिजली किल्लत से तमतमाए सपा विधायक - फोटो : Amar Ujala
जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू की अध्यक्षता में हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में बिजली, स्वास्थ्य एवं सड़कों की खस्ताहाल का मामला खुद सत्ताधारी दल के विधायकों ने उठाया। सपा विधायक विद्युत विभाग की कार्य प्रणाली से खफा थे वहीं जसराना विधायक ने तो विद्युत विभाग के एसई वाईपी सिंह पर चेलों के ही माध्यम से तार चोरी कराने तक का इल्जाम लगा दिया। डीएम राजेश प्रकाश ने बिजली विभाग के एसडीओ, जेई की शीघ्र बैठक बुलाकर समस्याओं को हल कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जैसे ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के एई प्रवीन कुमार ने किन सड़कों के लिए पैसा मिला तो किसको नहीं से बात शुरू की तो विधायकों ने एई को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सड़कें महीनों से नहीं बनीं। एमएलसी डा.दिलीप यादव ने कहा बछगांव से पचोखरा को जाने वाला मार्ग कई वर्ष पहले खोद दिया गया परंतु बनाया नहीं गया। डाहिनी मार्ग का मामला जिला पंचायत अध्यक्ष ने उठाया। मार्गों की खस्ता हालत पर डीएम राजेश प्रकाश ने खुद ही सर्वे कराकर प्रस्ताव भेजने की बात कही। बैठक में जैसे ही अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह ने दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना के बारे बताया कि इसके तहत 196 करोड़ रुपया जिले को मिलेगा। राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत एलएनटी कंपनी के काम पर विधायक सिरसागंज हरिओम यादव, शिकोहाबाद विधायक ओमप्रकाश वर्मा ने सवाल उठाया। चार-चार माह से बीस-बीस ट्रांसफार्मर खराब हैं, कोई ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप छोटू ने कहा कि जेई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

एमएलसी डा. दिलीप यादव ने कहा कि मटसेना का जेई दिन में शराब पिए पड़ा रहता है। हमने शासन से ट्रांसफर कराया लेकिन रिलीव नहीं कर रहे हैं। एसई पर विधायकों ने साफ आरोप लगाया कि जेई पर कोई कंट्रोल नहीं है। जसराना विधायक रामवीर सिंह ने तो एसई पर चेलों के माध्यम से बिजली के तार चोरी कराने तक के आरोप लगा डाले। डीएम ने कहा कि शीघ्र ही सभी एसडीओ, जेई की बैठक बुलाकर इस समस्या को हल करेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना, स्कूलों में पानी की किल्लत, एमडीएम वितरण, भू अभिलेखों के आधुनिकीकरण आदि बिंदुओं पर मंथन हुआ। संचालन सीडीओ कर्मेंद्र सिंह ने किया। नगर आयुक्त रामौतार रमन, एडीएम उदय सिंह, पीडी सर्वेशचंद्र यादव, डीपीआरओ यतेंद्र यादव, समाज कल्याण अधिकारी डा.प्रज्ञाशंकर तिवारी, ब्लाक प्रमुख अर्चना विजय, डा. रामपाल यादव, जोगेंद्र सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीनाथ देव यादव, पीओ डूडा इंदुवाला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोहिया आवास योजना के चेक दिए
नगला केवल के शहीद सैनिक वीर सिंह की विधवा को लोहिया आवास बनाए जाने के लिए प्रथम किश्त के रूप में एक लाख 37 हजार के करीब का चेक डीएम राजेश प्रकाश ने भेंट किया। उन्होंने कहा कि पूरा जिला प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ है। हम पूरी मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed