{"_id":"585c226e4f1c1bf248e3afa1","slug":"sp-government-involved-in-the-opening-of-the-incomplete-development-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरे विकास कार्यों के उद्घाटन में जुटी सपा सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरे विकास कार्यों के उद्घाटन में जुटी सपा सरकार
अमर उजाला
Updated Fri, 23 Dec 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
अधूरे विकास कार्यों के उद्घाटन में जुटी सपा सरकार
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने सपा सरकार पर चुटकी लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश अधूरे विकास कार्यों का लगातार उद्घाटन करते जा रहे हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि प्रदेश की सत्ता में उनकी वापसी की संभावना शून्य हो चुकी है।
सिरसागंज के ब्लाक अरांव स्थित एक मैरिज होम में गुरुवार को संपन्न हुए पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में काफी संख्या में भाजपा पिछड़ा वर्ग कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। वहीं सम्मेलन में मुख्य नेताओं ने सपा और बसपा पर जमकर प्रहार किए। वर्तमान सरकार के विकास के दावों को खोखला बताते हुए प्रदेश में बिगड़ी कानून-व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लगाए गए।
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एटा के सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया, पूर्व सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री जयवीर सिंह का कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर और शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। अरांव ब्लाक में आयोजित भाजपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में आए भाजपा नेता राजू भैया ने अपने संबोधन में कहा कि सपा और बसपा ने बारी-बारी से यूपी को इतना लूटा है कि इसकी हालत बिहार से भी बदतर हो गई है। उन्हाेंने कहा कि मथुरा में इसी परिवार ने एक ऐसा पेड़ (रामवृक्ष) लगाया जिसने मथुरा के लोगों का जीना दूभर कर दिया था और बाद में पुलिस को भी इस पेड़ को हटाने के लिए शहादत देनी पड़ी। प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के गरीबों का पेट भरने के लिए भाजपा ने मोदी नाम की लोई बनाई है। केवल इसी से गरीबों का भला हो सकता है। सम्मेलन को संबोधित करने वाले अन्य लोगों में भाजपा नेत्री सुमन चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, सोनी शिवहरे, आनंद सिंह, सोनी राजपूत, राजीव यादव बाले, विवेक भारद्वाज, एके राजपूत, युवा मोर्चा संयोजक देवेश भारद्वाज आदि ने विचार व्यक्त किए।