फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SP government in the promotion of the bicycle rally

साइकिल रैली में सपा सरकार का प्रचार

Sun, 08 May 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो पऊफीराोजाबाद
अमर उजाला ब्ययूराो पऊफीराोजाबाद Updated Sun, 08 May 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
SP government in the promotion of the bicycle rally
साइकिल रैली में सपा सरकार का प्रचार - फोटो : अमर उजाला
 सपा की साइकिल रैली के अंतिम दिन शहर के प्रमुख मार्गों पर कार्यकर्ताओं ने सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया। गांव से लेकर शहर तक साइकिल रैलियों की धूम रही। जिलाध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष, समेत फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों ने भी साइकिल  चलाई और सपा की योजनाओं का प्रचार किया।
विज्ञापन

 रविवार को सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव के  नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। सुहागनगरी में अभियान के अंतिम दिन कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल ने साइकिल यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर सुभाष तिराहे  पहुंची। सपा जिलाध्यक्ष एमएलसी डा. दिलीप यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से प्रदेश में चारों ओर विकास की बयार बह रही है। ब्लॉक प्रमुख नारखी डा. दिनेश यादव ने  सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल यात्रा में भाग लिया। हाथों में सपाई झंडे और नारे लगाते हुए चल रहे थे।  हनीफ खाकसार, नीतेश अग्रवाल जैन, सुशील गुरू जी, शमशाद बाबा, हासिम मंसूरी, असफाक खान, जितेंद्र यादव, रामवीर सिंह यादव, बंटू कठेरिया, राम प्रताप गूजर, आदर्श यादव, असलम परवेज, राममोहन यादव पिंकी, मौजूद रहे।   उधर, अधिवक्ता सभा के महानगर अध्यक्ष वकील खान ने कार्यकर्ताओं के साथ कोटलाचुंगी, जलेसर रोड, बंबा चौराहा से आर्यनगर तक रैली निकाली।
विज्ञापन



जसराना में साइकिल के संग बुलंद की आवाज
जसराना। जसराना विधायक रामवीर सिंह यादव के नेतृत्व में सपा की जनजागरण साइकिल यात्रा निकाली गई। जिसमें सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की योजनाओं को गांव गांव पहुंचाया। विधायक रामवीर सिंह यादव ने जिला पंचायत के वार्ड संख्या सात, आठ नौ, ग्यारह में समाजवादी जनजागरण यात्रा का शुभारंभ समाजवादी झंडी दिखाकर किया। विधायक ने कहा कि प्रदेश के साथ क्षेत्र में चौतरफा विकास हो रहा है। राजेंद्र प्रधान पैढ़त, रवीश यादव, उदयप्रताप, सत्यप्रकाश आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed