फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SP comes to power in the state of absolute majority: Akshay

प्रदेश की सत्ता में पूर्ण बहुमत से आएगी सपा: अक्षय

Mon, 14 Dec 2015 09:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 14 Dec 2015 09:39 PM IST
विज्ञापन
सपा के कार्यों की गिनती अद्वितीय है। पिछली तमाम सरकारें मिलकर जितना नहीं कर सकीं उतना सपा ने अपने अल्प कार्यकाल में कर दिखाया। प्रदेश की बागडोर सपा को सौंपने के बाद जनता को अभूतपूर्व विकास का उपहार मिला है। पूरा प्रदेश जगमग है तो सड़कें विकास की गाथा गा रही हैं। सपा 2017 में फिर पूर्ण बहुमत से सत्ता में लौटेगी और विकास का इतिहास लिखेगी।
विज्ञापन

 यह बात सपा सांसद अक्षय यादव ने कहीं। वह सोमवार को जिले में पहुंचे और कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। उनका दर्द सुना, आश्वासन दिया और विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का मंत्र दिया। उन्होंने प्रशासनिक अफसरों को फोन कर कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निदान कराया। इससे पहले सांसद अक्षय यादव ने पीड़ितों को ढांढस बंधाया। उन्होंने आगरा-लखनऊ ग्रीन एक्सप्रेस वे कार्य की प्रगति भी देखी। इसके बाद सपा कार्यालय पर पीड़ितों की फरियाद सुनी। सांसद अक्षय यादव सबसे पहले नगला सिंघी पहुंचे, जहां उन्होंने सपा कार्यकर्ता तेजवीर सिंह के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए न्याय दिलाने की बात कही। उसके बाद वह कोटला रोड पर शिवराज सिंह राठौर (शहीद फौजी) के घर पहुंचे। यहां शहीद की पत्नी व मां को सांत्वना दी। शहीद के परिवारीजनों को सपा जिलाध्यक्ष द्वारा शासन से प्राप्त 20 लाख का चेक प्रदान किया गया था। सांसद अक्षय यादव गांव नरगापुर भी गए, जहां ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव, रामसेवक यादव, योगेश यादव, मनोज यादव, विजय प्रताप यादव, हासिम मंसूरी, अनिल यादव, रघुराज सविता, कासिम सिद्दीकी, नीतेश अग्रवाल जैन, अशोक यादव, वीरेश यादव थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed