फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SP chief Akhilesh Yadav attacked Election Commission and the government on allegations of vote theft

UP: 'DM और चुनाव आयोग के बीच लड़ाई...', अखिलेश ने बोला सरकार पर हमला; दिल्ली की CM पर हुए हमले पर कही ये बात

Wed, 20 Aug 2025 04:31 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 20 Aug 2025 04:31 PM IST
सार

टूंडला पहुंचे सपा मुखिया ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। वोट की चोरी के लिए सरकार के साथ चुनाव आयोग को भी जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने दिल्ली की सीएम पर हुए हमले पर भी बयान दिया।

विज्ञापन
SP chief Akhilesh Yadav attacked Election Commission and the government on allegations of vote theft
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला में वरिष्ठ आईएएस व एनएचएआई के चेयरमैन संतोष यादव के पिता बीआर यादव की तेरहवीं पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने चुनाव आयोग, सरकार व जिला प्रसाशन की तिकड़ी से वोट चोरी होने की बात कही। साथ ही प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।
विज्ञापन


सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। किसान आज भी वहीं खड़ा है। किसानों को उनकी फसलों की उचित कीमत भी नहीं मिल रही है। श्रीराम की भूमि पर किसानों की खाद के लिए लाइन लगी हैं। पूरे उत्तर प्रदेश में खाद के लिए किसानों की लाइन लगी हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सरकार (केंद्र सरकार) को तो अमेरिका ने जो सबक सिखाया है, उससे लगता है अब वह जमीन पर रहते हुए कार्य करेगी। 
विज्ञापन


 

उन्होंने योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। कहा कि अमेरिका द्वारा टैक्स लगाने के बाद मुरादाबाद, अलीगढ़ और फिरोजाबाद का कारोबार खत्म होता नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर वर्ल्ड की तीसरी अर्थव्यवस्था बन गए तो किसकी मदद कर रहो हो। किसान, नौजवान की तो कोई सुनवाई नहीं हो रही। बड़ी संख्या में युवा बेरोजगार सड़कों पर घूम रहा है। बिजली महंगी कर दी गई है।

हजारों वोट काटने पर जिलों के डीएम के जवाब पर सपा मुखिया ने कहा कि उन्हें खुशी है कि अब लड़ाई डीएम और चुनाव आयोग के बीच की हो गई है। चुनाव आयोग कह रहा है कि उनको सूची नहीं मिली और डीएम बोल रहे हैं कि सूची मिल गई है। उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले कि निंदा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कोई भी हो इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें-Agra University Convocation 2025: दीक्षांत समारोह...77 मेधावियों को दिए 117 पदक; शिखर को मिले 11 मेडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed