फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Son Arrested for Shooting His Own Father Over Land Dispute

UP: पिता का बेरहमी से कत्ल...फिर खुद के ही भाइयों को फंसाने के लिए रचा षडयंत्र, वांछित पुत्र गिरफ्तार

Fri, 23 Jan 2026 12:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 Jan 2026 12:50 PM IST
सार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में एक पुत्र ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। इस हत्या के आरोप में अपने ही भाइयों को फंसाने के लिए उसने षडयंत्र भी रचा, लेकिन पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
 

विज्ञापन
Son Arrested for Shooting His Own Father Over Land Dispute
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिकोहाबाद में पांच माह पूर्व जमीनी रंजिश में किसान को गोली मारने के मामले में नसीरपुर पुलिस ने घायल किसान के आरोपी भाई को जेल भेजा है। पिता-पुत्रों ने मिलकर फर्जी फायरिंग का षड्यंत्र रचकर परिवार के ही लोगों को फंसाने का षड्यंत्र रचा था। जिसका खुलासा होने के बाद पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को जेल भेजा है।
विज्ञापन


नसीरपुर क्षेत्र के गांव नगला टीकाराम निवासी चंदन सिंह (50) गत 24 अगस्त 2025 को अपने बेटे शेर सिंह के साथ बाइक से शिकोहाबाद आये थे। रात 9 बजे करीब वह वापस लौट रहे थे। उसी दौरान छेछपुर मार्ग पर किसान चंदन सिंह को सामने से आ रहे बाइक सवार रामशकंर एवं कृष्णगोपाल ने गोली मार दी थी। यह घटना जमीनी रंजिश के चलते की गई थी। यह आरोप घायल के बेटे शेर सिंह ने लगाते हुए नसीरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटना की छानबीन करते हुए पाया था कि घटना के दौरान दोनों आरोपी भाई गांव में ही मौजूद थे।
विज्ञापन


घटना से कुछ दिन पहले ही राजस्व विभाग की टीम ने नापजोख की थी। जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया था। यह घटना परिवार के ही दोनों भाइयों को फर्जी मामले में फंसाने के लिए प्रायोजित की गई थी। किसी और ने नहीं बल्कि शेर सिंह ने अपने भाई उपेंद्र उर्फ मोनू के साथ मिलकर ही अपने पिता चंदन सिंह को गोली मारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बात नसीरपुर पुलिस की जांच में सामने आई थी। पुलिस ने गहनता से जांच करके चंदन सिंह को कुछ दिनों बाद ही जेल भेज दिया था। घटना में घायल का आरोपी भाई उपेंद्र वांछित चल रहा था। नसीरपुर पुलिस ने आरोपी को फतेहपुर करखा भट्टे के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से तमंचा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed