Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   someone committed suicide someone died due to illness In Firozabad three people died in different areas

UP News: किसी ने कसा फंदा... तो किसी ने टीबी की बीमारी से तोड़ दिया दम, तीन की मौत; घरों में मची चीख पुकार

Sat, 13 Jul 2024 10:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 Jul 2024 10:46 PM IST
सार

सुहागनगरी में किसी ने फंदा कस लिया तो किसी ने टीबी की बीमारी से दम तोड़ दिया। अलग अलग क्षेत्रों में तीन की मौत हो गई। घरों में चीख पुकार मच गई। लोग उन्हें ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन
someone committed suicide someone died due to illness In Firozabad three people died in different areas
crime a - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में अलग अलग क्षेत्रों में तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। पुरुष और महिला फांसी से झूल गईं। तो वहीं एक महिला की बीमारी के चलते मौत हो गई। घटना से घरों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनाओं की जानकारी ली। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


थाना उत्तर क्षेत्र निवासी महिला की जिला अस्पताल के टीबी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मायका पक्ष के लोगों ने पीटने व उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

झलकारी नगर निवासी दीप्ति उर्फ देवश्री (22) की तबियत खराब होने पर परिवार के लोगों ने शुक्रवार को उसे जिला अस्पताल के टीबी वार्ड में भर्ती करा दिया। उसका वहा उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी मौत का पता चलते ही उसकी मां मीरा देवी, परिजन व मोहल्ले के लोग अस्पताल पहुंचे। 
 
विज्ञापन

मीरा देवी ने बताया कि उसकी लड़की ने डेढ़ वर्ष पहले प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद ससुरालीजन व पति पिटाई करते थे। साथ ही उपचार में भी लापरवाही बरतते थे। थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

चूड़ी मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान

थाना रामगढ़ क्षेत्र में गृह क्लेश के चलते एक युवक ने फंदा कसकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसका शव घर में ही फंदे के सहारे लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक दो बच्चों का पिता था।
 

मोहल्ला महादेव नगर निवासी पवन कुमार (27) चूड़ी का काम करता था। किसी बात को लेकर उसका पत्नी पूजा से विवाद हो गया। दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। इसी बात से नाराज होकर वह घर के एक कमरे में चला गया। जहां मौका पाकर उसने फंदा कस लिया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला तो पत्नी ने आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रक्रिया न आने पर परिजन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
 

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजन ने पुलिस को बताया कि मृतक चूड़ी का काम करता था। उसके दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं। पति पत्नी के बीच कहासुनी होने पर युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि युवक ने घरेलू कलह के चलते फंदा कसकर जान दी है। तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
 

विवाहिता ने फंदा कसकर दी जान

फरिहा थाना क्षेत्र में विवाहिता ने फंदा कसकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। नगला भादो निवासी सविता (28) ने शनिवार को फंदा कसकर जान दे दी। थाना प्रभारी उदयवीर मलिक ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम को तैयार नहीं थे। समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसके दो बच्चे हैं। नगला भूड़ से उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed