फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Somebody hijacked passengers began to jump the train was a commotion

कोई कूदने लगा तो कोई समझा ट्रेन हो गई हाईजैक  

Sat, 22 Oct 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Sat, 22 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Somebody hijacked passengers began to jump the train was a commotion
मगध एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। - फोटो : अमर उजाला
कानपुर-टूंडला रेलखंड के शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर इस्लामपुर से नई-दिल्ली जा रही मगध एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। शिकोहाबाद में स्टॉपेज होने के बाद भी वह रुकी नहीं। लाल सिग्नल होने के बाद भी चालक ने ट्रेन नहीं रोकी। सिग्नल ओवर शूट होते ही रेलवे में हड़कंप मच गया। रेल अधिकारियों ने  ट्रेन चालक, सहायक चालक व गार्ड को बुक ऑफ कर उनका डाक्टरी परीक्षण कराया  है। इस घटना से गरीब रथ सहित करीब एक दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहीं।   
विज्ञापन

घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे की है। शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर 12401 मगध एक्सप्रेस का स्टॉपेज है लेकिन स्टेशन पर पहुंचने पर चालक ने ट्रेन को नहीं रोका। उस वक्त सिग्नल भी रेड थे। चालक की अनदेखी के चलते ट्रेन का इंजन दो बोगियों सहित सिग्नल ओवर शूट कर गया। सिग्नल ओवर शूट होते ही स्टेशन अधीक्षक ने मुख्य नियंत्रण कक्ष टूंडला को जानकारी दी। ओवरशूट की सूचना से नियंत्रण कक्ष में हड़कंप मच गया। नियंत्रण कक्ष के निर्देश पर मगध के पीछे से आ रही सभी ट्रेनों को जहां के तहां रोक दिया गया। करीब 1.15 बजे मीमो देकर ट्रेन को वापस स्टेशन किया गया। इससे सवा घंटे बाद अप लाइन का रेल यातायात सुचारू हो सका। मौके पर पहुंचे रेल  अधिकारियों ने ट्रेन के चालक हरीश कुमार, सहायक चालक राकेश भारती व गार्ड  वीरपाल को शिकोहाबाद स्टेशन पर ट्रेन से उतार लिया। उनको लेकर टूंडला रेलवे अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों की टीम से उनका मेडिकल कराया गया। टूंडला से चालक, सहायक चालक व गार्ड की दूसरी टीम भेजी गई। इसके बाद 2.15 बजे करीब ट्रेन को आगे बढ़ाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed