फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Soldier suspended for abusing woman

महिला से अभद्रता करने वाला सिपाही निलंबित

Sat, 12 Mar 2022 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Soldier suspended for abusing woman
फिरोजाबाद। महिला से अभद्रता किए जाने के मामले में एसएसपी आशीष तिवारी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है। आरोपी सिपाही बसईमोहम्मदपुर थाने में तैनात था। शुक्रवार को महिला से अभद्रता करते हुए उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। आरोपी सिपाही के खिलाफ सीओ सदर को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन

बसईमोहम्मदपुर थाने में तैनात सिपाही सुनील कुमार शुक्रवार दोपहर थाना बसईमोहम्मदपुर के गांव अंते की मढईया पहुंचा था।
यहां उसने एक महिला से अभद्रता शुरू की थी। महिला द्वारा शोरगुल किए जाने पर एक व्यक्ति ने सिपाही की हरकतों का वीडियो बना लिया। वहीं ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर वहां से भगा दिया। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष बसई मोहम्मदपुर को दी। मामला संज्ञान में आने पर थानाध्यक्ष द्वारा की गई जांच में आरोपी सिपाही को दोषी पाया गया। जिस पर एसएसपी आशीष तिवारी द्वारा आरोपी सिपाही को निलंबित कर जांच सीओ सदर को सौंपी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बसई मोहम्मदपुर रिषी कुमार ने बताया कि जांच करने वह मौके पर पहुंचे थे। पीड़ित पक्ष से आरोपी सिपाही के खिलाफ तहरीर देने का कहा गया था। लेकिन पीड़ित परिवार ने तहरीर देने से इंकार कर दिया। आरोपी सिपाही ने महिला से अभद्रता की थी। इसकी जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी गई थी। आरोपी सिपाही को एसएसपी ने निलंबित कर जांच सीओ सदर को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed