{"_id":"6925df903de1d55d1e07bb6d","slug":"smart-classes-will-start-soon-in-council-schools-state-consultant-inspected-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-161542-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: परिषदीय स्कूलों में जल्द शुरू होंगी स्मार्ट क्लास, स्टेट कंसल्टेंट ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: परिषदीय स्कूलों में जल्द शुरू होंगी स्मार्ट क्लास, स्टेट कंसल्टेंट ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
फोटो 1, रहना स्थित परिषदीय विद्यालय का निरीक्षण करते कंसल्टेंट व सहायक अभियंता नगर निगम। संवाद।
फिरोजाबाद। शहर के सात परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास तैयार करने की कवायद ने गति पकड़ ली है। मंगलवार को स्टेट कंसल्टेंट पंकज कुमार ने सहायक अभियंता और कार्यदायी संस्था के ठेकेदार के साथ इन स्कूलों का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की तैयारियों का जायजा लिया।
परियोजना के लिए शासन की ओर से करीब तीन करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। स्मार्ट क्लास तैयार करने की जिम्मेदारी दिल्ली की मैसर्स सिनर्जी टेलीमैक्स नामक संस्था को सौंपी गई है। राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत मोहल्ला पैमेश्वर गेट, मथुरा नगर, हिमांयूपुर, सैलई, रहना, हाजीपुरा आदि के उच्च प्राथमिक विद्यालयों को स्मार्ट क्लास के लिए चुना गया है। विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा देने के लिए कंप्यूटर कक्ष, पेयजल व्यवस्था, समुचित विद्युतीकरण और लैब जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी।
सहायक अभियंता प्रेमपाल सिंह ने बताया कि स्मार्ट क्लास तैयार कराने का काम पूरा करने के लिए दिसंबर के अंतिम सप्ताह की समय सीमा तय की गई है। तैयार होने के बाद ये स्मार्ट क्लासें परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को उन्नत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।