फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   smart city work

स्मार्ट सिटी के लिए जनता दे रही है सुझाव

Sun, 19 Jan 2020 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
smart city work
फिरोजाबाद। स्मार्ट सिटी के तहत शहर में होने वाले विकास कार्यों के लिए नगर निगम अधिकारियों ने कवायद शुरू कर दी है। जनता से सुझाव मांगे जा रहे हैं। जिससे प्रस्ताव बनाकर शासन से आने वाले बजट के बाद कार्य शुरू कराया जा सके।
विज्ञापन

फिरोजाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने के तहत होने वाले विकास कार्यों के लिए शासन नगर निगम को 50 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराएगा। यह नगर निगम अधिकारियों और जनता को तय करना होगा कि सबसे पहले क्या कराया जाए और शहर को कैसे सुंदर बनाया जाए। इसके लिए नगर निगम अधिकारियों के पास जनता सुझाव भी लेकर पहुंच रही है। जिसके बाद सुझावों पर मंथन करने के साथ ही प्रस्ताव बनाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। प्रस्ताव तैयार होते ही शहर के सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह हैं सुझाव
- सुभाष तिराहा पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण
- सर्विस रोड पर जलभराव का निस्तारण
- ओवरब्रिज के नीचे सौंदर्यीकरण
- मीरा चौराहा के पास विकास कार्य कराने की मांग शामिल है
लोगों के सुझाव आना शुरू हो गए हैं। उन पर मंथन करने के साथ ही प्रस्ताव बनाया जाएगा। लोगों ने सुभाष तिराहा पर फुट ओवरब्रिज की मांग भी की है।
- विजय कुमार, नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed